फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal attacks On Minister Sukhjinder Singh Randhawa

अमृतसर: सुखजिंदर रंधावा पर सुखबीर बादल का हमला, मंत्री को बताया गैंगस्टरों का मुखिया

Fri, 10 Jan 2020 08:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jan 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal attacks On Minister Sukhjinder Singh Randhawa
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व सांसद सुखबीर सिंह बादल ने जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गैंगस्टरों का मुखिया बताया। सुखबीर शुक्रवार को मजीठा विधानसभा के गांव उमरपुरा में कत्ल किए गए शिअद के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह के नाम पर रखे गए श्री अखंड साहिब के भोग के बाद आयोजित अरदास समारोह में शामिल होने आए थे। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रदेश में गैंगस्टरों की बढ़ोतरी के लिए सत्ता में बैठी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। सुखबीर ने कहा कि गुरदीप सिंह का सियासी कत्ल हुआ है। यदि पुलिस ने दस दिन में गुरदीप सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार न किया तो अकाली दल मजीठा पुलिस के दफ्तर का घेराव करेगी। कांग्रेस शिअद के वर्करों को खत्म करने पर तुली हुई है। 
विज्ञापन


गैंगस्टरों के माध्यम से कांग्रेस सत्ता पर काबिज रहने का सपना सजाए है लेकिन कांग्रेस का यह सपना पूरा होने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री केवल नाम के हैं, दिखाई नहीं देते। कानून व्यवस्था को लेकर सीएम ने कभी डीजीपी व अन्य अधिकारियों के साथ कोई मीटिंग नहीं की। अकाली दल के सरकार के गठन के बाद जुल्म करने वाले पुलिस अधिकारियों को कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा। अकाली दल के वर्कर न कभी डरे हैं, न कुर्बानी देने से पीछे हटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा गुरदीप सिंह की हत्या में एक थानेदार का बेटा शामिल 
सुखबीर ने आरोप लगाया कि बाबा गुरदीप सिंह के हत्यारों का संबंध मंत्री रंधावा के साथ है। गैंगस्टर मंत्रियों को महीना भर रहे हैं। डीजीपी अपनी कुर्सी बचाने की कवायद में जुटे हैं। मंत्री गैंगस्टरों का मुखिया बन जाए तो डीजीपी कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने दावा किया कि गुरदीप सिंह की हत्या में एक थानेदार का बेटा भी शामिल है। इस अवसर पर बिक्रम मजीठिया और डॉ. दलजीत सिंह चीमा मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed