{"_id":"583990844f1c1bcc6713ba5b","slug":"sukhbir-singh-badal-attacks-on-arvind-kejriwal-on-the-issue-of-syl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल बोले- बहाने न बनाएं, SYL पर अपना स्टैंड स्पष्ट करें केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल बोले- बहाने न बनाएं, SYL पर अपना स्टैंड स्पष्ट करें केजरीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 26 Nov 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में सुखबीर सिंह बादल एग्जीबिशन-कम-कंवैंशन सेंटर का नींव पत्थर रखते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले एसवाईएल पर अपना स्टैंड स्पष्ट करें। वह पहले पंजाब की जनता को यह बात बताएं कि एसवाईएल नहर बननी चाहिए या नहीं। सुखबीर शनिवार को धनांसू फोकल प्वाइंट में चार सौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हाईटेक साइकिल वैली प्रदर्शनी और कनवेंशन सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
सुखबीर ने कहा कि केजरीवाल पिछले छह दिन से पंजाब में रैलियां कर रहे हैं, लेकिन मीडिया से कोई बात नहीं कर रहे। वह एसवाईएल के मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं करना चाहते।
सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि एसवाईएल नहर का निर्माण किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब का एक बूंद पानी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। यह पंजाब के किसानों का पानी है। इसके लिए अगर कुछ भी करना पड़े तो करेंगे।

'6 दिन से पंजाब में हैं दिल्ली के सीएम, एसवाईएल के मुद्दे पर कुछ नहीं बोले'
लुधियाना में सुखबीर सिंह बादल एक रैली में भाग लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लोगों से बड़े बड़े वादे करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री यह स्पष्ट करें कि अगर पंजाब में उनकी सरकार बनती है तो वह एसवाईएल नहर का निर्माण होने देंगे या नही। वह लोगों से वादे करते हैं कि पंजाब के हक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर तक दंडौत करते हुए जाएंगे।
उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए तो कुछ किया नहीं, पंजाब के लिए क्या करेंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि आप के राष्ट्रीय कनवीनर ने जो अलग अलग मैनीफेस्टो पंजाब के लिए बनाए हैं, वह पहले दिल्ली में करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने आप की सरकार बनने से पहले दिल्ली के लोगों से कई वादे किए थे, लेकिन एक वादा भी उन्होंने पूरा नहीं किया है।
नोटबंदी के मामले में सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जिनके पास कालाधन है उन्हें घबराहट हो रही है। वही सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनके पास नहीं है, वह लाइनों में लगकर अपने पैसे जमा करा रहे हैं। उन्होंने माना कि लोगों को कुछ परेशानी हो रही है, लेकिन आने वाला समय सभी के लिए अच्छा होगा।