फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal alleges Rs 500 crore scam in Excise Department

शिअद का आरोप: दिल्ली की तर्ज पर बनी पंजाब की आबकारी नीति, 500 करोड़ का हुआ घोटाला

Thu, 25 Aug 2022 10:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Aug 2022 10:29 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने सुखबीर बादल के शराब नीति में अनियमितता के आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि बादल परिवार ने दशकों से पंजाब को लूटा है इसलिए पंजाब के लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal alleges Rs 500 crore scam in Excise Department
प्रेसवार्ता करते सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने गुरुवार को पंजाब में आबकारी विभाग में 500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की जाएगी और सूबे में शराब गिरोह से आप को मिली कथित रिश्वत की सीबीआई और ईडी के पास शिकायत दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद राघव चड्ढा सहित सभी राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ घोटाले में मदद करने वाले पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। आप ने पंजाब आबकारी नीति तैयार करते समय दिल्ली मॉडल का पालन किया। 
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि दिल्ली राज्य की तरह, लगभग पूरा शराब का कारोबार दो कंपनियों को सौंप दिया गया। दोनों कंपनियों का मुनाफा मार्जिन दोगुना कर दिया गया ताकि परस्पर लाभ उठाया जा सके। पार्टी प्रधान ने कहा कि नई आबकारी नीति बनाते समय यह निर्धारित किया गया कि प्रत्येक शराब निर्माण कंपनी राज्य में अपने उत्पादों को बेचने के लिए एक लाइसेंसधारी का चयन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एल-1 लाइसेंसधारक भारत या विदेश में निर्माता नहीं होना चाहिए। यह भी कहा गया कि एल-1 लाइसेंसधारियों का सालाना कम से कम 30 करोड़ रुपये का कारोबार होना चाहिए और पंजाब की रिटेल मार्केट में कोई हिस्सेदारी नहीं होनी चाहिए, जिसने पंजाब के शराब व्यापारियों को इस दौड़ से बाहर कर दिया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के मामले में लाइसेंसधारी का लाभ मार्जिन भी पहले के 5 से बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया गया है। इस नीति के परिणामस्वरूप शराब का लगभग पूरा कारोबार दो कंपनियों ब्रिंडको और मेहरा ग्रुप के स्वामित्व वाली अनंत वाइंस को सौंप दिया गया। सीबीआई और ईडी की जांच से मामले की सच्चाई सामने आ सकती है और आरोपी नेताओं और अधिकारियों की गतिविधियों की तथा साथ ही निर्धारित जगहों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जानी चाहिए।


आप ने खारिज किए आरोप
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने सुखबीर बादल के शराब नीति में अनियमितता के आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि बादल परिवार ने दशकों से पंजाब को लूटा है इसलिए पंजाब के लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। बादलों ने परिवहन माफिया, ड्रग माफिया, केबल माफिया और खनन माफिया को संरक्षण दिया और उन्हें आगे बढ़ाया। उनकी भ्रष्ट नीतियों के कारण पंजाब आज भारी कर्ज में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed