फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal Addressed party workers in Moga

मोगा में सुखबीर बादल ने कहा- झूठे केस दर्ज करने वाले पुलिस अफसरों को उन्हीं के थानों में करेंगे बंद

Tue, 24 Dec 2019 11:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal Addressed party workers in Moga
सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस विधायकों की कठपुतली बन चुकी पंजाब पुलिस के अफसर एक बात अपने जहन में बैठा लें कि पंजाब में अकाली दल की सरकार बनते ही झूठे केस दर्ज करने वालों सभी अफसरों को उन्हीं के थानों की हवालात में बंद किया जाएगा, जबकि ऐसे भ्रष्ट अफसरों को जेल में डालने के साथ-साथ सस्पेंड नहीं बल्कि नौकरी से डिस्मिस किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह बात मोगा में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अकाली दल के धरने में पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने कही। दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर धरने में पहुंचे सुखबीर बादल ने 2 बजकर 23 मिनट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करना शुरू किया और अपने 18 मिनट के संबोधन में उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस विधायक अब मुख्यमंत्री कैप्टन के प्रति बागी होते जा रहें है और खुलेआम नशा तस्करों से कांग्रेस विधायकों ने महीना लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सुखबीर उतरे सीएए के विरोध में, बराड़ ने की प्रशंसा
नागरिकता संसोधन अधिनियम (सीएए) लागू किए जाने के बाद से सुखबीर बादल दबी जुबान में मीडिया के सामने केंद्र सरकार को इस फैसले पर दोबारा विचार करने की सलाह तो देते आ रहें हैं लेकिन अभी तक उनकी ओर से केंद्र सरकार को इस बारे में कोई लिखित मांग या फिर विरोध नहीं भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद जगमीत बराड़ ने कहा कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार के सीएए के खिलाफ बोलने का साहस दिखाया और एक्ट में मुस्लिम धर्म को भी शामिल करने की अपील की। बता दें कि स्टेज पर जगमीत बराड़ व सुखबीर बादल के संबोधन से पहले बीजेपी से मोगा के जिला प्रधान विनय शर्मा ने स्टेज पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार ने सीएए का फैसला बिल्कुल सही लिया है और इस पर दोबारा विचार करने की अब कोई गुंजाइश नहीं है। लेकिन बाद में संबोधन के दौरान सुखबीर बादल और जगमीत बराड़ ने सीएए कानून को गलत बताकर धरने में मौजूद कार्यकर्ताओं में चर्चा का दौर शुरू हो गया।

शहरों की तर्ज पर गांवों में भी होगा विकास
सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल की सरकार बनते ही उनका पहला काम राज्य के गांवों में शहरों की तर्ज पर सीवरेज व वाटर सप्लाई की लाइन बिछाना होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर कुल 35 हजार करोड़ के आसपास का खर्च आएगा, जो प्राथमिकता के आधार पर जारी किया जाएगा। 

साथ ही उन्होंने पंजाब के खाली खजाने का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते कहा कि अकाली दल ने दस साल के कार्यकाल के दौरान जनता को एक बार भी नहीं कहा कि खजाना खाली है।

'मुख्यमंत्री ने लगाया एक हजार करोड़ का चूना'
सुखबीर बादल ने कहा कि पिछली बार पंजाब में जब कांग्रेस सरकार सत्ता में थी तो उस समय शराब का रेवेन्यू 1430 करोड़ रुपये था। अकाली दल ने सत्ता में आने के बाद शराब का रेवेन्यू 1430 करोड़ से 5 हजार करोड़ तक ला दिया था। लेकिन अब फिर सत्ता हासिल करने के बाद पंजाब में शराब का रेवेन्यू पांच हजार करोड़ से चार हजार करोड़ रह गया है, जिससे साफ है कि मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर खजाने को एक हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों के कारण कांग्रेस के खात्मे में कैप्टन अमरिंदर सिंह का खासा सहयोग रहेगा।

अकाली दल बनवा रहा 100 साल पुरानी किताब
शिरोमणि अकाली दल की ओर से एक किताब छपवाई जा रही है, जिसमें पार्टी की कुर्बानियों, प्राप्तियों समेत हर उस पुरानी चीज को शामिल किया जाएगा, जोकि पंजाब के इतिहास से जुड़ी होगी। इस बारे में सुखबीर बादल ने कहा कि कोई भी मोगा निवासी अपने बुजुर्गों व कोई पुरानी तस्वीर जत्थेदार तोता सिंह को दे सकता है, अकाली दल की उस किताब में उस तस्वीर को शामिल किया जाएगा। वहीं किताब को अकाली दल के हर कार्यालय में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed