{"_id":"5e5513008ebc3ef3c945bc55","slug":"sukhbir-singh-badal-addressed-a-rally-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में सुखबीर बादल बोले- एक माह के लिए सीएम कुर्सी छोड़ें, हम खजाना भरकर दिखाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में सुखबीर बादल बोले- एक माह के लिए सीएम कुर्सी छोड़ें, हम खजाना भरकर दिखाएंगे
Tue, 25 Feb 2020 06:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Feb 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
अकाली दल की रोष रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब का खजाना खाली नहीं है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नीयत खराब हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती दी कि एक माह के लिए वह मुख्यमंत्री पद से हट जाएं तो हम खजाना भरकर भी दिखाएंगे और खर्चकर भी दिखाएंगे। अकाली दल की सरकार बनने पर पंजाब में शिक्षा मुफ्त की जाएगी। सुखबीर मंगलवार को फिरोजपुर छावनी की दाना मंडी में रोष रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि 2022 में उनकी सरकार बनने पर पहले ही साल में किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने के अलावा उनके खेतों से गुजर रहे कच्चे खालों को पक्का कर दिया जाएगा। बार्डर एरिया की जमीन किसानों के नाम पर पक्की कर देंगे। हर गांव में सीवरेज, पानी की सप्लाई और सड़क-गलियां पक्की की जाएगी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नु, जनमेजा सिंह सेखों, वरदेव सिंह मान के अलावा अन्य अकाली नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि पंजाब के नौजवान विदेश जाएं, उनके लिए अकाली दल ने अपने राज में प्रदेश में कई जगहों पर एयरपोर्ट बनाकर दिए थे, इनमें मोहाली, अमृतसर, बठिंडा और जालंधर एयरपोर्ट शामिल है।
विज्ञापन