{"_id":"19f31dff4cff5b9fe1c4cdb477b428e0","slug":"sukhbir-hands-of-dera-sacha-sauda-controversy-shashikant","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा विवाद में सुखबीर का हाथ: शशिकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सच्चा सौदा विवाद में सुखबीर का हाथ: शशिकांत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 23 Apr 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व डीजीपी शशिकांत ने दावा किया कि 2007 मे डेरा सच्चा सौदा विवाद में अकाली दल के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का हाथ था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि गुरु गोबिंद सिंह जी की पोशाक से मिलती जुलती पोशाक एक साजिश के तहत बनवाई गई और डेरे के अंदर पहुंचाई गई।
पूर्व आईपीएस का कहना है कि इसके पोस्टर बनवाए गए फिर इस बात को लेकर पंजाब में डेरा समर्थकों और सिखों में दंगे हुए जो इस साजिश का हिस्सा थे।
उन्होने कहा कि कुछ पुलिस अफसरों ने इस साजिश को अंजाम देने में मदद की लेकिन शशिकांत ने उनके नाम देने से इनकार कर दिया।
शशिकांत ने कहा कि उन्हें डेरा सच्चा सौदा की पूरी रिपोर्ट तैयार करने की ज़िम्मेदारी दी गई थी और उन्होंने 200 पेज की रिपोर्ट सुखबीर बादल को दी थी।