सुखबीर बादल बोले, रणजीत सिंह आयोग पर कैप्टन ने की राजनीति, डोप टेस्ट पर भी कही बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरा हलके के गांव ठठा साहब में मंगलवार को होने वाले शिरोमणि अकाली दल के कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शिरकत करेंगे। बठिंडा में सुखबीर ने जीरा हलके के कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा को नशेड़ी और तस्कर कहा था। वहीं विधायक ने सुखबीर को अपना डोप टेस्ट करवाने की चुनौती दी थी। सेहत विभाग विधायक कुलबीर सिंह जीरा के कहने पर अकाली दल के समारोह स्थल के बाहर डोप टेस्ट कैंप लगाएगा।
इसके लिए सेहत विभाग के पांच सदस्यों की टीम गठित की गई है। इनमें डॉ. दिसविन बाजवा, डोप टेस्ट किट इंचार्ज मुनीश, प्रीतम सिंह, बलविंदर सिंह और रजिंदर शर्मा शामिल हैं। वहीं इस पर सुखबीर ने कहा कि जिसे डोप टेस्ट करना है, कर ले। जीरा में कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा काले बिल्ले दिखाकर आपका स्वागत करेंगे, इस पर सुखबीर ने कहा कि मैं किसी जीरा को जानता तक नहीं हूं, कौन है जीरा।
सोमवार को शिरोमणि अकाली दल (ब) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रणजीत सिंह आयोग पर राजनीति की है। बादल ने कहा कि हाईकोर्ट ने भी रणजीत सिंह आयोग को मान्यता नहीं दी है। बहिबल कलां कांड में जो भी आरोपी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। सुखबीर ने कहा कि अकाली दल ने पिछले दस साल में प्रदेश में विकास कार्य किए हैं, तब तो सरकारी खजाना खाली नहीं हुआ है, कैप्टन झूठ बोल रहे हैं कि सरकारी खजाना खाली है।
सुखबीर ने कहा कि अकाली दल ने जो भी स्कीम शुरू की थी, उसे कांग्रेस नकारते थे। अब उन्हीं स्कीमों को लागू कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में प्रदेश से अकाली-भाजपा सभी सीटों से चुनाव लडे़गी। सुखबीर ने गुरुहरसहाए और फिरोजपुर के अकाली वर्करों मिलकर उनकी समस्या सुनी। सभी ने एक ही बात कही कि कांग्रेसियों ने उन पर झूठे परचे दर्ज किए हैं।
कैप्टन ने पंजाब में किसानों के जो कर्जे माफ किए हैं ये सभी फ्रॉड है। किसानों के पूरे कर्जे माफ नहीं हुए हैं। 1984 के दंगों पर सुखबीर ने कहा कि कई आरोपी जेल भेज दिए गए हैं और बाकी आरोपियों को भी जेल भेज दिया जाएगा।