{"_id":"5c66db40bdec22121f030ea5","slug":"sukhbir-badal-targets-on-navjot-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल का नवजोत सिद्धू पर निशाना, कहा-बताएं पाकिस्तान दोस्त है या दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल का नवजोत सिद्धू पर निशाना, कहा-बताएं पाकिस्तान दोस्त है या दुश्मन
Sat, 16 Feb 2019 09:57 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 16 Feb 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल वर्कर मीटिंग को संबोधित करने के लिए मोगा के निहालसिंह वाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ पूरा देश आवाज उठा रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के खिलाफ मुंह खोलने को भी तैयार नहीं है। बात को पलटते हुए सिद्धू ने एक सवाल के जवाब में कह दिया कि आतंकियों को कोई धर्म या फिर देश नहीं होता।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि सबको पता है कि पाकिस्तानी हुकूमत के इशारे पर ही पुलवामा में आतंकी हमला हुआ है। वहीं सुखबीर ने कहा कि पाकिस्तान हमारा दोस्त है या दुश्मन। प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते बादल ने कहा कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना देश के लिए सौभाग्य की बात है। पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान को दोगला करार देते हुए सुखबीर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के नाम से यूनिवर्सिटी खोलने की बात करने वाला इमरान खान आज श्री गुरु नानक देव जी के बच्चों को मरवा रहा है।
विज्ञापन