{"_id":"57d566df4f1c1ba90a319185","slug":"sukhbir-badal-talks-on-arvind-kejriwal-kissan-menifesto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के 'किसान मैनिफेस्टो' पर सुखबीर बादल की तल्ख टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के 'किसान मैनिफेस्टो' पर सुखबीर बादल की तल्ख टिप्पणी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/फाजिल्का
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal On Kissan Menifesto
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी पंजाब के किसानी मसलों से पूरी तरह अनजान है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब के मसलों का कोई ज्ञान नहीं है। एसवाईएल के मुद्दे पर आप के स्टैंड से पार्टी का पंजाब किसान विरोधी चेहरा पहले ही बेनकाब हो चुका है। यह बात उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को मक्खू (फिरोजपुर) व अरनीवाला (फाजिल्का) में आयोजित रैली के दौरान कहीं।
सुखबीर बादल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पंजाब की फसलों का भी ज्ञान नहीं है। गेहूं कब बीजा जाता है, धान कब लगता है वह पंजाब की किसानी का क्या भला कर लेंगे। आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब के किसानी मसलों से पूरी तरह अनजान हैं। अकाली दल-भाजपा सरकार ने किसानी के भले के लिए जो योजना तैयार की है उनका देशभर में कहीं भी कोई तोड़ नहीं है। नौ साल में कई योजनाएं पंजाब में लागू की गई हैं।

केजरीवाल को पंजाब की फसलों का नहीं है ज्ञान: सुखबीर
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोले सुखबीर बादल
- फोटो : फाइल फोटो
किसानों को मुफ्त बिजली देने के अलावा किसानों के बीमें किए गए हैं। आम आदमी पार्टी बस ढोल पीट रही है। सुखबीर ने कहा कि प्रदेश में 2147 सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। रविवार को 485 सेवा केंद्र और शुरू किए गए हैं।
उक्त केंद्र गांवों में खुलने के कारण यहां रह रहे लोगों को घर बैठे सरकारी सुविधाएं मिलेंगी। ऐसी सुविधाएं देने में पंजाब अपने आप में एक नया सूबा बन गया है। अरनीवाला में 1.5 करोड़ की लागत से बने नए पुलिस स्टेशन का सुखबीर बादल ने उद्घाटन किया।