फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sukhbir badal says about kejriwal at ludhiana

सुखबीर बादल के तीखे बोल, केजरीवाल की अलगाववादियों से डील

Sat, 27 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Sat, 27 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
sukhbir badal says about kejriwal at ludhiana
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलगाववादियों से सीधे संपर्क हैं। सुखबीर शुक्रवार को लुधियाना के निरवाणा क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अलगाववादियों से डील की है कि उनको पंजाब का सीएम बनवाने में मदद करें, वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कब्जा रेडिकल ग्रुप को दिलवा देंगे। पहले जो वेबसाइट सरबत खालसा की चल रही है, अब वही आम आदमी पार्टी की चल रही है। यह इस बात का सबूत है। पंजाब में आप के नवनियुक्त सह प्रभारी एवं विधायक जरनैल सिंह ने भी अपने इंग्लैंड दौरे के दौरान अलगाववादियों से सहानुभूति जताई थी। 
विज्ञापन


आप के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर द्वारा टिकट वितरण में पैसे लेने की बात को साजिश बताने पर सुखबीर ने कहा कि यदि छोटेपुर उनको लिख कर दें, तो इसकी जांच कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ छोटेपुर ही नहीं, बल्कि संजय सिंह से लेकर नीचे तक सभी पैसे इकट्ठा करने में लगे हैं। हालत यह है कि जो पैसे देगा, उसे ही टिकट मिलेगी। इसलिए जगह जगह आप उम्मीदवारों का विरोध शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि आप के करीब आधे उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास कोई मुद्दे नहीं हैं, लोकसभा चुनाव में ठगी लग गई, ऐसा बार-बार नहीं होता। पंजाब में विधानसभा चुनाव पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अकाली दल भाजपा चाहती है कि सूबे में बिना डर के शांतिपूर्ण वातावरण में पारदर्शी तरीके से चुनाव हों।

 

आप सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी : सुखबीर 

sukhbir badal says about kejriwal at ludhiana
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
सुखबीर बादल ने कहा कि अगले डेढ़ माह के भीतर लुधियाना के धनांसू में साइकिल वैली प्रोजेक्ट लांच कर दिया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की हाईटेक साइकिलों का निर्माण किया जाएगा, इससे छोटे उद्योगों का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियां रेगुलर कराने के लिए कालोनाइजरों को तीन माह का वक्त दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से सूबे में पानी में चलने वाली बस को लांच कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने लुधियाना में कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, सीएम के सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल और स्वरूप चंद सिंगला समेत कई नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे। 

आप सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी की तरह है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद अकाली भाजपा आम आदमी पार्टी को लुधियाना की सफाई का जिम्मा सौंप देगी।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed