{"_id":"57ebbd994f1c1b68095749df","slug":"sukhbir-badal-said-that-captain-is-a-lier-also-on-kejriwal-and-sidhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन झूठे, सिद्धू सौदेबाजी में लगे, केजरीवाल से आस बेकार: सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन झूठे, सिद्धू सौदेबाजी में लगे, केजरीवाल से आस बेकार: सुखबीर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल, नवजोत सिद्धू पर बोले सुखबीर बादल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सबसे बड़े झूठे हैं और नवजोत सिंह सिद्धू सौदेबाजी करने में लग गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सुखबीर ने कहा कि बीते 9 सालों में पंजाब ने विकास के नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। विकास के कई क्षेत्रों में पंजाब देश का पहला राज्य बन चुका है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोग तीसरी बार विकास की बात करने वाली गठजोड़ सरकार को ही सत्ता में लाएंगे। कांग्रेस पार्टी और नवजोत सिद्धू के चौथे फ्रंट पर पूछे गए सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस की दशा और दिशा अच्छी तरह जाहिर हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को केजरीवाल से कोई आस नहीं रखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दो साल बीत जाने के बावजूद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए और अब वह पंजाब के लोगों के साथ झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने के सपने देख रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ कारगिल इंडिया के चेयरमैन सिराज चौधरी, विधायक सरूप चंद सिंगला, पूर्व सांसद परमजीत कौर गुलशन के अलावा कई अकाली नेता मौजूद थे।

कारगिल इंडिया कंपनी के डेयरी फीड प्लांट का उद्घाटन किया
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार स्थानीय ग्रोथ सेंटर में कारगिल इंडिया कंपनी के डेयरी फीड प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब डेयरी उद्योग के क्षेत्र में देश में एक अलग पहचान के तौर पर विकसित होगा और डेयरी के क्षेत्र में दूसरे राज्यों के लिए एक मिसाल बनेगा।
यह फीड प्लांट सौ करोड़ की लागत से 8 एकड़ से अधिक रकबे में स्थापित किया जा रहा है। जहां पर दस हजार मीट्रिक टन डेयरी फीड तैयार की जाएगी। सुखबीर बादल ने कहा कि कंपनी की ओर से सूबे के किसानों से मक्की लेकर 75 हजार पशुओं का रोजाना फीड इस प्लांट में तैयार किया जाएगा।
इससे चार सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं कंपनी की ओर से किसान सिखलाई व्यापारक मॉडल के तहत किसानों को डेयरी के काम को उत्साहित करने वाली आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि फगवाड़ा के पास फूड प्रोसेसिंग प्लांट जल्द स्थापित होने वाला है और इसी तरह कपूरथला में 1500 करोड़ की लागत वाला विश्व स्तरीय प्लांट स्थापित अधीन है।