{"_id":"650c2382876931c03e033598","slug":"sukhbir-badal-said-panic-in-punjab-due-to-tension-between-india-and-canada-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-कनाडा तनाव: सुखबीर सिंह बादल बोले- पंजाब में बहुत ज्यादा पैनिक, सरकार जल्द निकाले समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-कनाडा तनाव: सुखबीर सिंह बादल बोले- पंजाब में बहुत ज्यादा पैनिक, सरकार जल्द निकाले समाधान
Thu, 21 Sep 2023 04:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Sep 2023 04:37 PM IST
सार
सुखबीर बादल ने गृह मंत्री से भी जल्द ही समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिख एक राष्ट्रवादी कौम है। आजादी की लड़ाई में पंजाबियों ने सबसे ज्यादा कुर्बानी दी है। विभाजन के दौरान भी सबसे अधिक पंजाबी ही प्रभावित हुए थे। मौजूदा समय में जो चल रहा है इससे नकारात्मक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और कनाडा के बीच तनाव पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के बीच मौजूदा हालत का असर वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों पर पड़ने लगा है। क्योंकि हिंदुस्तान के बाद कनाडा एक जैसा देश हैं, जहां सबसे ज्यादा हिंदुस्तानी रहते हैं। पंजाब से सबसे ज्यादा लोग वहां हैं। हजारों बच्चे हर साल वहां पढ़ने जाते हैं। हजारों परिवार हर साल वहां प्रवास करते हैं। लोग दोनों जगह आते-जाते हैं। पिछले दो दिनों से पंजाब में बहुत ज्यादा पैनिक है।
विज्ञापन
बहुत बच्चों का फोन आया है कि अगर वीजा देने से मना कर दिया तो हमारी पढ़ाई का क्या होगा? बुजर्ग चिंतित हैं कि हमारे बच्चे कनाडा में हैं। बहुत से बुजुर्ग वहां फंस गए हैं। उन्हें चिंता सता रही है कि कैसे वापस आएंगे। सुखबीर बादल ने भारत और कनाडा की सरकार से जल्द ही पूरे मामले का समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस संकट से आम आदमी सबसे अधिक प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने गृह मंत्री से भी जल्द ही समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिख एक राष्ट्रवादी कौम है। आजादी की लड़ाई में पंजाबियों ने सबसे ज्यादा कुर्बानी दी है। विभाजन के दौरान भी सबसे अधिक पंजाबी ही प्रभावित हुए थे। मौजूदा समय में जो चल रहा है इससे नकारात्मक असर पड़ रहा है।