फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal reacted to BJP announcement of contesting Lok Sabha elections alone in Punjab

Punjab: भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने के एलान पर सुखबीर की दो टूक, बोले- हमारे लिए नंबर गेम से ज्यादा उसूल

Tue, 26 Mar 2024 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 04:38 PM IST
सार

पंजाब में अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम था। गठबंधन की घोषणा लगभग पक्की मानी जा रही थी लेकिन शिअद की कोर कमेटी की बैठक में पास कई प्रस्तावों के कारण इसकी राह मुश्किल लग रही थी। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आज प्रदेश में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था। 

विज्ञापन
Sukhbir Badal reacted to BJP announcement of contesting Lok Sabha elections alone in Punjab
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में भाजपा के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के एलान पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रतिक्रिया दी। बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल कोई मामूली सियासी पार्टी नहीं है, यह एक उसूल वाली पार्टी है। हमारे लिए नंबर गेम से ज्यादा उसूल महत्वपूर्ण हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि अकाली दल ने सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई, कौम की रक्षा, पंजाब की रक्षा, शांति और भाईचारा पंजाब में बना रहे यह अकाली दल की जिम्मेदारी है। दिल्ली की राष्ट्रीय पार्टियां सिर्फ वोट की राजनीति करती है, हम वोट की राजनीति नहीं करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और अकाली दल में सहमति नहीं बन पाई। पार्टी के पंजाब प्रधान ने इस बाबत एक्स पर ट्वीट किया था। 
दरअसल शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी में पारित प्रस्ताव से पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर प्रश्नचिह्न लग गया था। भाजपा को अकाली दल की कोर कमेटी के पारित प्रस्ताव में कई मुद्दों पर सख्त आपत्ति थी। कारण यह था कि कई मुद्दे राष्ट्रवाद से जुड़े हुए हैं। जिसमें एनएसए को खत्म करने, फिरोजपुर व अटारी बॉर्डर को खोलने जैसे मुद्दों पर भाजपा अकाली दल से सुर नहीं मिला रही थी। 

भाजपा के पंजाब के सहप्रभारी डॉ. नरिंदर रैना भी पहले ही कह चुके थे कि भाजपा का मुद्दा राष्ट्रवाद है और इस पर पार्टी कभी समझौता नहीं कर सकती। एक देश एक राष्ट्र की बुलंद आवाज लेकर भाजपा पंजाब में 13 सीटों के लिए तैयार है, लेकिन अपने मुद्दे व नीतियों से समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed