{"_id":"5c246f40bdec2256d967728c","slug":"sukhbir-badal-reached-in-gurdaspur-and-targets-on-cm-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन पर सुखबीर बादल ने किया पलटवार- कहा- किसी तरह की नहीं मांगेंगे माफी... उठा दिए ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन पर सुखबीर बादल ने किया पलटवार- कहा- किसी तरह की नहीं मांगेंगे माफी... उठा दिए ये सवाल
Thu, 27 Dec 2018 12:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले यूथ अकाली नेताओं को सुखबीर बादल ने अकाली नहीं माना। गुरदासपुर में जिला वर्करों की मीटिंग में उन्होंने कहा कि 1984 दंगों में गांधी परिवार का हाथ होने की वजह से गुस्सा जाहिर करने के लिए कुछ व्यक्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बुत पर स्प्रे डालकर काला कर दिया था। कांग्रेस सरकार की ओर से उस व्यक्ति के शोरूम को तुड़वा दिया गया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम और कैप्टन के बयान पर कहा कि वह किसी तरह की माफी नहीं मांगेंगे।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह बताए कि वह गांधी परिवार के सदस्य हैं या सिख कौम के। सुखबीर ने आरोप लगाया कि इन पंचायती चुनावों में 10-10 लाख रुपये लेकर टिकट बेचे गए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री पर हैरानी हो रही है कि जिन दिनों में साहिबजादों की शहीदी हुई थी, सरकार द्वारा उन्हीं दिनों में पंचायती चुनाव करवाकर शराब का सेवन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा पर आरोप लगाते हुए बादल ने कहा कि वह अकालियों पर झूठे पर्चे दर्ज करवा रहे हैं। हमारी सरकार आने के बाद यह सभी पर्चे पर्चियों में तब्दील कर दिए जाएंगे। इन पर्चों के कारण हमारे वर्करों में ओर जोश पैदा हो रहा है लेकिन अगर हमारे द्वारा पर्चे दर्ज किए गए तो कांग्रेसियों की नींद उड़ जाएगी।
विज्ञापन
तीन जनवरी को मोदी की रैली के बारे में सुखबीर ने कहा कि नए साल की इस रैली पर एक नई जंग की शुरुआत होने जा रही है। सभी वर्कर अपने सारे काम छोड़कर इस रैली को सफल बनाने पहुंचे।