{"_id":"57d2d18d4f1c1ba90a3179c4","slug":"sukhbir-badal-openly-spoke-on-arvind-kejriwal-63-cd-statement-also-criticized-navjot-sidhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के 63 CD वाले बयान पर बादल ने चुप्पी तोड़ी, सिद्धू पर भी बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के 63 CD वाले बयान पर बादल ने चुप्पी तोड़ी, सिद्धू पर भी बोले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल के 63 सीडी वाले बयान पर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है और सिद्धू पर भी बोले। बादल ने कहा कि अकाली दल ने आप नेताओं की 63 सीडी बना रखी है, जिन्हें चुनाव से पहले सार्वजनिक करने की चर्चा हो रही है।
इस संबंध में पूछे जाने पर सुखबीर ने कहा कि यदि ऐसा है तो आम आदमी पार्टी को उनके नाम भी पता होंगे। वह उन नेताओं के खिलाफ सीडी जारी होने से पहले ही कार्रवाई कर दे। सुखबीर बादल ने हंसते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। आप नेता खुद सीडी का राज खोल रहे हैं।

सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट बन गया है ‘आप’
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल
- फोटो : Amar ujala
आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए पंजाब के उपमुख्यमंत्री ने उन्हें सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट का सिस्टम करार दिया। पंजाब विधानसभा सत्र का दूसरा दिन समाप्त होने के बाद सुखबीर ने संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुए कहा कि तमाम पार्टियों का वेस्ट (राजनीतिक नेता) इस दल में जमा हो रहा है।
यह सबसे गैर अनुशासित पार्टी है। सुखबीर ने कहा कि केजरीवाल पंजाब को अपना ठिकाना (डेस्टिनेशन) नहीं, युद्ध स्थल बनाना चाहते हैं। वह पंजाब का मुख्यमंत्री बन यहां से केंद्र को चुनौती देने का सपना पाले बैठे है। पंजाब युद्ध स्थल बनता है तो सबसे ज्यादा नुकसान यहां के लोगों का है।
पिछले तीन सालों में केंद्र की एनडीए सरकार ने करोड़ों रुपये पंजाब के विकास के लिए दिए, जो बंद हो जाएंगे। सुखबीर ने कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने एक भी विभाग अपने पास नहीं रखा। वह पंजाब का कैसे भला कर सकते हैं।

पहले अपने नेताओं को शराब पीने से रोकें
Sukhbir Singh Badal
- फोटो : Amar Ujala
चार दिवसीय दौरे पर पंजाब आए आप कनवीनर केजरीवाल ने कहा है कि सरकार बनाने के बाद अमृतसर और आनंदपुर साहिब को धार्मिक शहर घोषित करेंगे। इन शहरों में शराब और मांस पर पांबदी होगी।
इस पर सुखबीर ने कहा कि वह पहले अपने नेताओं (भगवंत मान की ओर इशारा करते हुए) को शराब पीने से रोकें। वह शराब पीकर धार्मिक स्थलों पर चले जाते हैं।
केजरीवाल को यह जानकारी ही नहीं है कि दोनों पहले ही धार्मिक शहर घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आप के सभी नेता नास्तिक हैं, लेकिन वह अब धर्म की बात करने लगे हैं।

पहले आप की तारीफ करते थे, अब बुरा बात रहे हैं
सुखबीर बादल के लिए जीत दिलाने का फॉर्मूला भी है और अभिशाप भी
- फोटो : BBC
क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में बने ‘आवाज -ए-पंजाब’ पर सुखबीर ने कहा कि चौथा मोर्चा नया बना है। चुनाव तक इस तरह के कुछ और मोर्चे बनेंगे। जितने भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, वह नई पार्टी बना रहे हैं। सिद्धू और उनकी पत्नी आजतक आम आदमी पार्टी की तारीफ करते थे और अब उन्हें बुरा कह रहे हैं। क्योंकि उनका मकसद पूरा नहीं है।