फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal meeting with party workers in Bathinda

बठिंडा में बोले सुखबीर बादल, किसानों से धोखा करने के आरोप में कैप्टन पर दर्ज हो केस

Thu, 10 Jan 2019 09:37 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Jan 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal meeting with party workers in Bathinda
सुखबीर बादल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को कहा कि उद्योग को दी जाने वाली निवेश सब्सिडी की तर्ज पर किसानों को उत्पादन सब्सिडी दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ किसानों से धोखा करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत केस दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन


 गोनियाना में पार्टी वर्करों को मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि वह किसानों के लिए उत्पादन सब्सिडी शुरू करने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले ही अनुरोध कर चुके हैं। यह टिप्पणी करते हुए कि अकाली दल किसानों के लिए यह सहूलियत शुरू करवाएगा, बादल ने कहा कि किसानों की मदद तथा उनके लिए पर्याप्त आय सुनिश्चित करने के लिए सब्सिडी जरूरी है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि किसानों का खादों तथा कीटनाशक दवाओं जैसे खर्चे पर कोई कंट्रोल नहीं होता, लेकिन सरकारी नियमों के तहत उनकी आय सुनिश्चित की हुई है। इससे एक फर्क पैदा होता है, जिसे किसानों को सालाना सब्सिडी देकर खत्म किया जाना चाहिए। अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि अमरिंदर ने किसानों को हस्ताक्षरित शपथ पत्र दिया था, जिसपर लिखा था कि सत्ता में आने के बाद कैप्टन अमरिंदर उनके सभी कर्ज माफ कर देगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुखबीर ने कहा कि लोगों ने उन्हें सत्ता सौंपी परंतु उन्होंने अपने हलफनामे को पूरा नहीं किया। यह धोखे के बराबर है तथा उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक हलफिया बयान नौजवानों को देकर उन्हे स्मार्ट फोन देने का वादा किया गया था और यह वादा पूरा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed