फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sukhbir badal, electricity, power corporation, power cut, punjab farmer, patiala, punjab

किसानों को रोजाना 8 घंटे मिले बिजली, वो भी बिना कट: सुखबीर

Wed, 01 Jun 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 01 Jun 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
sukhbir badal, electricity, power corporation, power cut, punjab farmer, patiala, punjab
सुखबीर सिंह बादल ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए - फोटो : BBC
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान के सीजन के दौरान किसानों को आठ घंटे निर्विघ्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी ब्लाक स्तर पर उपायुक्तों की निगरानी में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं, जो 15 जून के बाद बिजली कटों के संबंध में प्रतिदिन शाम को रिपोर्ट जमा करवाएंगे कि उनके क्षेत्र में कितने समय के लिए अघोषित बिजली कट लगाए गए हैं।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि सरकार ने पिछले 9 वर्षों में किसानों को धान के सीजन में प्रतिदिन आठ घंटे निर्विघ्न बिजली आपूर्ति की गई और इस बार भी यह परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार मौसम विशेषज्ञों द्वारा भारी मानसून की भी संभावना जताई गई है। बादल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपमुख्यमंत्री शिकायत निवारण सेल 1905 से संबंधित अमला इस सीजन के दौरान किसानों से विशेष फीड बैक प्राप्त करेगा। जिसमें किसानों से पूछा जाएगा कि उन्हें बिजली कट का सामना तो नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में बिजली मरम्मत के बिना किसी भी प्रकार का बिजली कट नहीं लगना चाहिए और यदि ऐसा होता तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने किसानों को अपील कि यदि बिजली प्राप्ति संबंधी उन्हें कोई भी समस्या पेश आती हेै तो वह उपमुख्यमंत्री हेल्पलाइन या ई मेल द्वारा शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 

बादल ने अधिकारियों को कहा कि अतिरिक्त बिजली वाला राज्य बन जाने के बाद अब पीएसपीसीएल लागत खर्चों को कम करने की ओर ध्यान दें, ताकि पंजाब वासियों को ओर सस्ती बिजली उपलब्ध की जा सके। इस संबंध में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाए, ताकि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा सके।


उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में बिजली विशेषज्ञों की भी राय भी ली जाए। बैठक में अतिरिक्त सचिव बिजली ए वेणु प्रसाद, गैर रिवायती उर्जा के प्रमुख सचिव अनिरुद्ध तिवाड़ी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पीएस औजला,  विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवाड़ी व अजय महाजन और ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed