फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sukhbir badal, deputy cm punjab, punjab government, punjab devolpment, punjab

सुखबीर ने PPT पर दिखाई विकसित पंजाब की तस्वीर

Wed, 02 Mar 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Mar 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
sukhbir badal, deputy cm punjab, punjab government, punjab devolpment, punjab

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने सरकार के नौ साल पूरे होने पर विकसित पंजाब की तस्वीर पेश की। उन्होंने नौ साल की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए इन पर संतुष्टि जताई। साथ ही सूबे के आर्थिक हालात के बारे में नकारात्मक प्रचार के लिए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


करीब एक घंटे के पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में सुखबीर ने राजस्व में बढ़ोतरी, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, राज्य की आर्थिक हालत समेत तमाम मुद्दों पर रोशनी डाली। आंकड़ों के जरिए यह साबित किया कि पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में स्थितियां अब कई गुना बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बिल्कुल सही राह पर चल रही है।
विज्ञापन


पंजाब के लोग अकाली-भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर गर्व करेंगे। अगले सालों में पंजाब देश का अग्रणी सूबा बन जाएगा। 2007 में जब गठबंधन ने सत्ता संभाली तो पांचवें पे-कमीशन की सिफारिशों के बाद सूबे पर दस हजार करोड़ रुपये सालाना का बोझ पड़ा लेकिन सरकार ने सूबे को संकट से निकाल कर तरक्की के रास्ते पर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब को नशेड़ी प्रोजेक्ट किया जा रहा है, लेकिन सच यह है कि पंजाब नशों के मामले में राष्ट्रीय लड़ाई लड़ रहा है। डिप्टी सीएम के मीडिया एडवाइजर जंगवीर सिंह, विशेष प्रमुख सचिव मनवेश सिद्धू व राहुल तिवारी भी मौजूद थे।
-------------------------
शिअद-भाजपा कार्यकाल में राजस्व बढ़ा
डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय टैक्स से आय 36,808 करोड़ थी, जो अब 1.68 लाख करोड़ है। कांग्रेस के समय एक्साइज कलेक्शन 1429 करोड़ था, जो इस साल 5100 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

जीडीपी 5.04 लाख करोड़ से बढ़ कर 23.60 लाख करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में पंजाब से भेदभाव किया गया। केंद्रीय टैक्सों में से यूपी, उत्तराखंड जैसे राज्यों को काफी पैसा मिला, पंजाब को सिर्फ 29 प्रतिशत ही दिया गया। सुखबीर ने कहा कि प्रोडक्टिव डेट और ओवरऑल ग्रोथ राज्य के लिए अच्छी है।


कर्ज को लेकर विरोधी पार्टियां गलत प्रचार कर रही हैं। कर्ज के मामले में पंजाब दूसरे कई राज्यों से पीछे है। यहां तक कि यूएस व जापान जैसे देशों ने भी प्रोडक्टिव कर्ज लिया है। पंजाब ने निवेश के लिए इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ब्यूरो स्थापित किया, जहां सारी औपचारिकताएं एक छत केनीचे पूरी की जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed