{"_id":"57335ac54f1c1bf120919b52","slug":"sukhbir-badal-chind-visit-china-company-investment-in-punjab-industry-punjab-industry-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी उपलब्धिः पंजाब में 500 लाख डॉलर निवेश करेगी चीनी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी उपलब्धिः पंजाब में 500 लाख डॉलर निवेश करेगी चीनी कंपनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 May 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल के लिए जीत दिलाने का फॉर्मूला भी है और अभिशाप भी
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के निवेशकों ने पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश का माहौल बनाने की सराहना की है और यहां 500 लाख डालर निवेश का वादा किया है। साथ ही भविष्य में एक हजार लाख डालर की संभावना जताई है। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के चीन दौरे के दौरान शंघाई में कान्फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के सहयोग से आयोजित निवेशक सम्मेलन में चीन के 114 निवेशकों ने भाग लिया। इस मौके पर चीनी कंपनी यीवू ओम साल कंपनी ने उच्च स्तरीय कंबल के उत्पादन के लिए 500 डालर के निवेश का वादा किया।
कंपनी ने इसके लिए गोइंदवाल साहिब में 33 एकड़ जमीन लेने का फैसला किया है। इससे दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। जमीन स्थानांतरित की प्रक्रिया दो माह में पूरी कर ली जाएगी। सम्मेलन में सुखबीर बादल ने शंघाई में पंजाब इन्वेस्ट का कार्यालय खोलने की भी घोषणा की। इस कार्यालय के मार्फत चीन, ताईवान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया से संभावित निवेश पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सम्मेलन में सुखबीर बादल और चेंगदू चोंगजो इंवेस्टमेंट प्रमोशन सेंटर के सचिव जू जियान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए।
जियान ने अक्तूबर माह में एक बिजनेस प्रतिनिधिमंडल के साथ पंजाब के दौरे पर आने की बात कही, ताकि प्रदेश में निवेश की संभावनाओं का अध्ययन किया जा सके। बादल ने कहा कि अक्तूबर-नवंबर में ‘पंजाब चीन निवेश सम्मेलन’ के आयोजन का वादा किया, ताकि निवेशकों को उचित मंच मिल सके। चीनी निवेशकों ने सम्मेलन के आयोजन के प्रस्ताव का स्वागत किया और कहा कि तेजी से निवेश के लिए इसमें सिर्फ ‘बिजनेस टू बिजनेस मीटिंग’ होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर जोंगोआई मर्चेंट इन्वेस्टमेंट समूह के अधिकारी कैविन ने सुखबीर बादल से मुलाकात भी की। पीवीसी स्फेयर की विख्यात कंपनी के अधिकारियों ने पंजाब में कृषि, सिंचाई और जल सप्लाई के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताई है। इसके अलावा एलईडी, इलेक्ट्रिक साइकिल व अन्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी अनहोई तियानकांग स्पेशल व्हीकल इक्यूपमेंट ग्रुप के एमडी कू वुई ने पंजाब में निवेश की इच्छा जताई।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह कंपनी लुधियाना में बनने वाली साइकिल वैली का हिस्सा बन सकती है। इसके अलावा अन्न के भंडारण के लिए प्लास्टिक के साइलोज स्थापित करने का भी प्रस्ताव मिला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य इस नई तकनीक को अपने पायलट प्रोजेक्ट में शामिल कर इसकी समीक्षा करेगा।