फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sukhbir badal challenge to Navjot singh sidhu

सुखबीर बादल ने कहा कुछ ऐसा, सुनकर भड़क उठेंगे सिद्धू दंपति

Fri, 21 Oct 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Oct 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir badal challenge to Navjot singh sidhu
सिद्धू पर बादल का बड़ा हमला - फोटो : File Photo
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने नवजोत सिद्धू के सवाल पर कहा है कि जो व्यक्ति बोलने के पैसे लेता हो, वह क्या सियासत करेगा। साथ ही सुखबीर ने प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती दी है कि वह अपने सीएम कार्यकाल की कोई भी पांच उपलब्धियां गिनाएं। उन्होंने शिअद-भाजपा के नौ साल के कार्यकाल के साथ तुलना पर कैप्टन की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन


शिअद कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुखबीर ने कहा कि वह हैरान हैं कि कैप्टन या उनके सहयोगियों ने 2002-07 की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। कैप्टन अपने कार्यकाल की कोई ऐसी पांच उपलब्धियां बताएं, जिन पर वह गर्व कर सकते हैं। उन्होंने कैप्टन की किसान यात्रा को झूठ यात्रा बताते हुए कैप्टन का एक और रोड शो ड्रामा बताया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि इसमें वह किसानों के मुद्दे हल करने में नाकाम रहे। वह अपने काफिले के साथ एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं और शाम छह बजे से पहले अपने स्वर्ग में पहुंच कर अपने ऐशपरस्त लाइफस्टाइल का लुत्फ उठा रहे हैं। कैप्टन द्वारा किसानों से सत्ता में आने पर कर्ज माफ करने के वादे के सवाल पर सुखबीर ने कहा कि कैप्टन ने 2002 में सत्ता में आने पर किसानों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज मुहैया करवाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी बैंक मूल कर्ज से दोगुना ब्याज न वसूल करे। अगर कैप्टन वाकई किसानों के लिए कुछ करना चाहते हैं तो कांग्रेस शासित राज्यों को कर्ज माफी का सुझाव दें। 

बादल की कैप्टन को चुनौती, ड्रामा बंद करें काम गिनाएं

Sukhbir badal challenge to Navjot singh sidhu
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोले सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस द्वारा चिट्टा रावण जलाने केसवाल पर सुखबीर ने कहा कि रावण जल गया पर उनकी तस्वीरें नहीं जलीं। कैप्टन को विजिलेंस की क्लीन चिट पर उन्होंने कहा कि विजिलेंस आजाद एजेंसी है, इसमें सरकार का कोई दखल नहीं है।

सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है जो लोगों को गुमराह करने पर चल रही है। निराशा में वोट हासिल करने को कैप्टन लोगों से झूठे वादे कर रहे हैं। वह लोगों से कह रहे हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। यह दर्शाता है कि वह सत्ता में आने के कितने भूखे हैं। ऐसे व्यक्ति को कैसे वोट दे सकते हैं जिसके पास विजन या भविष्य की कोई योजना न हो, जो सिर्फ आखिरी बार सत्ता में आना चाहता हो।

आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल के इंडस्ट्री मेनिफेस्टो रिलीज करने के सवाल पर सुखबीर ने कहा कि पहले केजरीवाल से यह पूछा जाना चाहिए कि उनके दिल्ली मेनिफेस्टो की सफलता दर कितनी है। वाई-फाई, सीसीटीवी, मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी नौकरियां समेत वादों में से आप सिर्फ एक फीसदी वादे ही पूरे कर पाई है।

उन्होंने दावा किया कि 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 20-25 सीटों पर सिमट जाएगी, आप दस सीटें भी नहीं ले सकेगी। शिअद-भाजपा ने अपने 97 फीसदी वादे पूरे किए हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, विधायक एनके शर्मा व पवन टीनू, मनजिंदर सिरसा, चरनजीत सिंह बराड़, परमिंदर बराड़ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed