फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sukhbir badal attacks on aam aadmi party and navjot singh sidhu

नवजोत सिद्धू पर बोले सुखबीर बादल, 'आप' के साथ चौथा फ्रंट भी होगा फेल

Fri, 16 Sep 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 16 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir badal attacks on aam aadmi party and navjot singh sidhu
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल - फोटो : File Photo
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा है कि पंजाब में अब कोई भी राजनीतिक पार्टी उनके मुकाबले में नहीं है। अकाली-भाजपा गठबंधन बड़े अंतर से जीत हासिल करेगा। पंजाब में चौथे फ्रंट के गठन संबंधी पूछे एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसे कई फ्रंट भविष्य में असितत्व में आएंगे, लेकिन इससे उनकी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आप संबंधी बादल ने कहा कि इस पार्टी का असल चेहरा लोगों के सामने बेनकाब हो चुका है। 
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने दावा किया कि उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में विकास के मुद्दे पर लोगों की अदालत में जाएगी और लगातार तीसरी बार सरकार का गठन करके इतिहास रचा जाएगा। वह वीरवार को पटियाला के गांव धुमां में दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह धुमां के पिता जत्थेदार तरलोचन सिंह के अकाल चलाना करके जाने के कारण उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख सांझा करने के लिए आए थे।
विज्ञापन


विधानसभा के आखिरी सेशन के दौरान हुई घटनाओं के बारे में कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और सदन की मर्यादा भंग हुई है। इस मौके पर बाबा धुमां की मांग पर डिप्टी सीएम ने गांव धुमां के विकास के लिए पंचायत को 10 लाख रुपये, गांव खेडा गज्जू से धुमां तक की सड़क को 10 फुट से चौड़ा करके 18 फुट करके उसका नाम जत्थेदार तरलोचन सिंह धुमां के नाम पर रखने और गांव में प्राथमिक सेहत केंद्र बनाने का एलान किया। जत्थेदार तरलोचन सिंह के नाम पर गांव में तकनीकी शिक्षा का कालेज खोलने का भी भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed