फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal announces to make one Deputy Chief Minister from ally BSP if their government is formed

पंजाब विधानसभा चुनाव: सुखबीर बादल ने किया एलान, सरकार बनी तो सहयोगी बसपा के कोटे से होगा एक उप-मुख्यमंत्री

Sat, 11 Dec 2021 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 04:24 PM IST
सार

इस बार का चुनाव शिअद दो उप-मुख्यमंत्री के फार्मूले पर लड़ रही है। इससे पहले शिअद प्रधान एक उप-मुख्यमंत्री हिंदू बनाए जाने की घोषणा कर चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Sukhbir Badal announces to make one Deputy Chief Minister from ally BSP if their government is formed
सुखबीर बादल और मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो उपमुख्यमंत्री के फार्मूले को लेकर चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को पंजाब में बड़ा एलान किया है। उन्होंने एलान किया है कि दूसरा उपमुख्यमंत्री उनके सहयोगी दल बसपा के कोटे से बनाया जाएगा। एक उपमुख्यमंत्री हिंदू वर्ग से बनाए जाने की शिअद प्रधान पहले ही घोषणा कर चुके हैं।

विज्ञापन


2022 के होने वाले चुनावी रण में शिरोमणि अकाली दल पहली बार भाजपा के बिना चुनाव मैदान में उतरेगा। केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में शिअद ने अपने 24 साल पुराने राजनीतिक सहयोगी भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। जिसके बाद शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


गठबंधन के तहत सूबे की 117 विधानसभा सीटों पर शिअद 97 और बसपा 20 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार रही है। सुखबीर सिंह बादल बसपा के साथ गठबंधन कर राज्य के अनुसूचित वर्ग के वोट को साधने की कोशिश की है। इस चुनाव में शिअद ने एक हिंदू और दूसरा एससी वर्ग से उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने तय किया है कि एक उपमुख्यमंत्री बसपा के कोटे से तय किया जाएगा। सुखबीर ने कहा है कि पंजाब में यदि गठबंधन की सरकार बनती है तो एक उपमुख्यमंत्री बसपा के कोटे से बनाया जाएगा। सुखबीर ने कहा है कि यह चेहरा कौन होगा इसका फैसला बसपा तय करेगी।

कांग्रेस भी इसी फार्मूले पर लड़ रही चुनाव

कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस भी शिअद के फार्मूले पर ही चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस आलाकमान ने दो उपमुख्यमंत्री लगाए हैं। राजनीतिक दल इस फार्मूले से पंजाब के जातीय समीकरण को साधने का काम कर रहे हैं।

ये है पंजाब का जातीय समीकरण

पंजाब में सबसे अधिक हिंदू वोटरों की संख्या है। सूबे में हिंदू वोटर 38.49 वोट प्रतिशत के साथ सबसे अधिक हैं। इसके बाद 31.94 प्रतिशत के साथ अनुसूचित जाति वर्ग के वोटर दूसरे नंबर पर और जट सिख 19 प्रतिशत वोट प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 10.57 प्रतिशत अन्य वर्ग हैं।

शिअद के एससी नेताओं में रोष

सुखबीर सिंह बादल के इस फैसले से पार्टी के एससी नेताओं को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कुछ एससी नेताओं में विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। पार्टी प्लेटफार्म पर उन्होंने भले ही अपनी बात अभी नहीं रखी है लेकिन विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed