{"_id":"572b6d124f1c1b56665ccfd6","slug":"suicide-farmer-suicide-punjab-farmer-suicide-patiala-farmer-suicide-patiala-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में काल का ग्रास बना एक और किसान, जहर निगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में काल का ग्रास बना एक और किसान, जहर निगला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 06 May 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के किसान ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में किसानों के सुसाइड किए जाने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। एक और किसान ने सल्फास खाकर सुसाइड कर ली। घटना पटियाला के देवीगढ़ कस्बे के गांव खेड़ी रनवां की है। जानकारी के मुताबिक थाना जुल्कां के अधीन पड़ते गांव खेड़ी रनवां के किसान अमरजीत सिंह (45) पुत्र बलबीर सिंह ने विभिन्न बैंकों का 25 लाख से अधिक लोन देना था। लेकिन पिछले समय दौरान फसली चक्र में किसानों को घाटा पडने के कारण वह बैंकों का कर्ज नहीं दे सका। जबकि बैंकों के अधिकारी उस पर कर्ज वापस करने के लिए बार-बार दवाब डाल रहे थे।
बैंकों की ओर से कई बार उसको नोटिस भी भेजे गए थे। इसी कारण किसान मानसिक तौर पर काफी परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी की हालत में शाम करीब छह बजे उसने घर में रखी सल्फास की गोलियां निगल ली। इस घटना के बारे में जब घर में मौजूद किसान की लड़की को पता लगा, तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और अमरजीत सिंह को पटियाला के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। लेकिन इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना जुल्कां की पुलिस को जब इस बारे में पता लगा, तो एएसआई नराता राम अन्य पुलिस कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। इस मौके पर मरने वाले किसान के लड़के गुरसेवक सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने बैंकों के कर्ज कारण दवाई पी है। उसके बयान के आधार पर पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।