फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   suicide, farmer suicide, punjab farmer suicide, muktsar farmer suicide, punjab

पंजाब में कर्ज ने छीनी एक और जिंदगी, दो बेटियों का बाप नहर में कूदा

Fri, 13 May 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी(मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी(मुक्तसर) Updated Fri, 13 May 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
suicide, farmer suicide, punjab farmer suicide, muktsar farmer suicide, punjab
पंजाब के किसान ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
कर्ज के दंश ने एक और जिंदगी छीन ली। मुक्तसर के गांव वणवाला में दो बेटियों के बाप ने नहर में कूदकर जान दे दी। मृतक की पत्नी सुखबीर कौर ने बताया कि उसके पति खेत मजदूर गुरमीत सिंह (40) आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उनकी दो बेटियां हैं। बीते रविवार को उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी कर्ज उठाकर करवाई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी बेटी की शादी करीब एक माह के बाद करनी थी। सुखबीर कौर ने बताया कि जिन लोगों से उनके पति ने कर्ज लिया था वे उसे लगातार परेशान कर रहे थे। इसी चिंता में परेशान किसान ने नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


मृतक का शव वीरवार सुबह करीब नौ बजे पंजाब राजस्थान नहर से गांव मिड्डूखेड़ा से बरामद कर लिया गया। मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। सुखबीर कौर ने उसके पति पर लगभग सवा लाख रुपये कर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed