{"_id":"57348b5a4f1c1b9b3791a409","slug":"suicide-farmer-suicide-punjab-farmer-suicide-muktsar-farmer-suicide-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कर्ज ने छीनी एक और जिंदगी, दो बेटियों का बाप नहर में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कर्ज ने छीनी एक और जिंदगी, दो बेटियों का बाप नहर में कूदा
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी(मुक्तसर)
Updated Fri, 13 May 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के किसान ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज के दंश ने एक और जिंदगी छीन ली। मुक्तसर के गांव वणवाला में दो बेटियों के बाप ने नहर में कूदकर जान दे दी। मृतक की पत्नी सुखबीर कौर ने बताया कि उसके पति खेत मजदूर गुरमीत सिंह (40) आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उनकी दो बेटियां हैं। बीते रविवार को उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी कर्ज उठाकर करवाई।
वहीं दूसरी बेटी की शादी करीब एक माह के बाद करनी थी। सुखबीर कौर ने बताया कि जिन लोगों से उनके पति ने कर्ज लिया था वे उसे लगातार परेशान कर रहे थे। इसी चिंता में परेशान किसान ने नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक का शव वीरवार सुबह करीब नौ बजे पंजाब राजस्थान नहर से गांव मिड्डूखेड़ा से बरामद कर लिया गया। मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। सुखबीर कौर ने उसके पति पर लगभग सवा लाख रुपये कर्ज था।