{"_id":"5724b2f54f1c1bff42a915e1","slug":"suicide-farmer-suicide-punjab-farmer-suicide-mansa-farmer-suicide-crime-suicide-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 लाख का कर्ज था, चुका नहीं सका, परेशान होकर फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 लाख का कर्ज था, चुका नहीं सका, परेशान होकर फंदा लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Sun, 01 May 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
ऐप फेल होने के कारण कर ली आत्महत्या
पंजाब के मानसा में कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक और किसान ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। शनिवार को गांव जोड़कियां के एक किसान ने फंदा लगाकर जान दी। सरदूलगढ़ में पड़ते गांव जोड़कियां के किसान मजदूर सुखपाल सिंह (48) पुत्र प्रलाद सिंह लोगों की जमीन ठेके पर लेकर बुआई करता था।
गांव के सरपंच उग्गर सिंह ने बताया कि सुखपाल सिंह के पास अपनी महज आधा एकड़ ही जमीन थी और वह आसपास के जमींदारों की जमीन ठेके पर लेकर परिवार का गुजर बसर करता था। उनके अनुसार पिछले समय में फसल न होने के कारण उसकी आर्थिक हालत काफी तंग हो गई थी।
आढ़ती सहित कुछ अन्य लोगों का करीब साढ़े 3 लाख रुपये का कर्ज सुखपाल पर हो गया था। कर्ज न लौटा पाने व आर्थिक तंगी के चलते मानसिक तौर पर परेशान सुखपाल सिंह ने शनिवार को फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सरपंच ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।