फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sufi Singer Satinder Sartaj Will Teach Pakistani Shahmukhi in Punjab University

सूफियाना सुरों के 'सरताज', पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगे पाकिस्तान की शाहमुखी

Mon, 26 Mar 2018 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Mar 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Sufi Singer Satinder Sartaj Will Teach Pakistani Shahmukhi in Punjab University
Satinder Sartaj
मशहूर इंटरनेशनल सूफी गायक डॉ. सतिंदर सरताज को पंजाब यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान की शाहमुखी पढ़ाने का ऑफर मिला है। यह ऑफर पीयू के वाइस चांसलर प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने उन्हें दिया। इस पर सरताज ने भी हामी भर दी है। बुधवार को सरताज पीयू में प्रस्तुति देने के लिए आए थे। वीसी से एक मुलाकात के दौरान उन्हें यह ऑफर मिला। डॉ. सतिंदर सरताज पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट भी रहे हैं और उन्होंने यहां पढ़ाया भी है।
विज्ञापन


वीसी ने डॉ. सरताज को कहा कि वे उन्हें पीयू में टैगोर प्रोफेसर के तौर पर देखना चाहते हैं। मशहूर गीतकार गुलजार भी पीयू में टैगोर प्रोफेसर की उपाधि से सम्मानित हैं। इसके तहत गेस्ट फैकल्टी के तौर पर कभी-कभार छात्रों से रूबरू होने के लिए आते हैं। बता दें कि वीसी ने पिछले दिनों सरताज को पीयू का ब्रांड एंबेस्डर भी बनाया था। पंजाब यूनिवर्सिटी में शाहमुखी की पढ़ाई शुरू करने की योजना है। जिस तरह से पंजाब में बोली जाने वाली पंजाबी की लिपी गुरमुखी है, उसी तरह पाकिस्तान में बोली जाने वाली पंजाबी की लिपि को शाहमुखी कहते हैं।
विज्ञापन


चूंकि पीयू आजादी से पहले लाहौर में थी और आज भी वहां पंजाब यूनिवर्सिटी का कैंपस है। वैसे भी पंजाब में काफी लोग शाहमुखी के लहजे में बोलते हैं। आज की युवा पीढ़ी शाहमुखी को जान सके, इसके लिए पीयू इसका कोर्स शुरू करना चाहती है, जोकि पीयू के मौजूदा उर्दू विभाग में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तुति से पहले वीसी से मिले सरताज
तय कार्यक्रम के तहत सतिंदर सरताज नाइट पीयू में हुई, लेकिन वीसी ने सरताज से कहा था कि मंच पर जाने से पहले उन्हें मिलें। सरताज ने ऐसा ही किया और वीसी दफ्तर में प्रो. ग्रोवर से मुलाकात की। इस दौरान वीसी ने सरताज से कहा कि पीयू में शाहमुखी शुरू करना चाहते हैं। इस पर सरताज ने कहा कि उन्हें शाहमुखी आती है। बस फिर क्या, वीसी ने पीयू में शाहमुखी पढ़ाने का ऑफर दे दिया। हालांकि सरताज ने इस पर सहमति जताई, लेकिन अधिकारिक मंजूरी के लिए प्रस्ताव पीयू की गवर्निंग बॉडी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed