फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sufi singer hansraj hans quits congress and joined bjp

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, भाजपा में गए हंसराज हंस

Sun, 11 Dec 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
sufi singer hansraj hans quits congress and joined bjp
हंसराज हंस - फोटो : DEMO PIC
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को पंजाब में बहुत बड़ा झटका लगा है। नामी सूफी सिंगर हसराज हंस ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। चुनाव से पहले कांग्रेस को पंजाब में बहुत बड़ा झटका लगा है। नामी सूफी सिंगर हसराज हंस ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है।
विज्ञापन


उन्होंने आज दिल्ली में कांग्रेस को बॉय बॉय कहते हुए कमल का फूल थाम लिया। हंसराज हंस आज दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिले। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि हंसराज हंस राज्यसभा में ने भेजे जाने के चलते कांग्रेस से नाराज थे।
विज्ञापन


इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि हंसराज हंस ने बिना किसी शर्त के पार्टी ज्वॉइन की है और ये फैसला पार्टी पर छोड़ा है कि वे कहीं से चुनाव लड़ते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2016 में ज्वॉइन की ​थी कांग्रेस, अकाली दल में भी रहे

sufi singer hansraj hans quits congress and joined bjp
नामी सूफी सिंगर हसराज हंस
हंसराज हंस ने 20 फरवरी 2016 को अकाली दल छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन की थी। उस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह व पार्टी के कई नामी नेता मौजूद थे, लेकिन आजकल वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसके चलते ही उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया।

हंसराज हंस अकाली दल के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने 2009 में जालंधर से अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़ा था। ऐसे में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में जाकर उन्होंने खलबली मचा दी है। अब चर्चा छिड़ गई कि वे वेस्ट जालंधर से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed