फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sufi Singer Hans Raj Hans can be Lok Sabha candidate from Jalandhar or Hoshiarpur from BJP reserve seat

Mission 2024: सूफी गायक हंसराज हंस को पंजाब से मिल सकती है टिकट, अभी दिल्ली से हैं भाजपा के सांसद

Thu, 07 Mar 2024 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 12:01 PM IST
सार

सांसद हंस राज हंस मूल रूप से गांव शफीपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1962 में हुआ था। हंस दलित नेता हैं और वाल्मीकि समाज से हैं। उनका घर जालंधर में है और भाजपा के पास जालंधर में कोई बड़ा चेहरा नहीं है।

विज्ञापन
Sufi Singer Hans Raj Hans can be Lok Sabha candidate from Jalandhar or Hoshiarpur from BJP reserve seat
Hansraj Hans - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पश्चिमी से सांसद और सूफी गायक हंस राज हंस को अभी तक भाजपा हाईकमान ने टिकट नहीं दिया है, हालांकि अभी उनके क्षेत्र से किसी अन्य को भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इस कारण अब यह अटकलें लग रही हैं कि उनको पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा मैदान में उतार सकती है। 
विज्ञापन


भाजपा रिजर्व सीट से वे जालंधर या होशियारपुर से लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि हंस का कहना है कि वह पार्टी के सिपाही हैं। पार्टी जो फैसला करेगी वह तैयार हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हंस राज हंस दलित नेता हैं और वाल्मीकि समाज से हैं। उनका घर जालंधर में है और भाजपा के पास जालंधर में कोई बड़ा चेहरा नहीं है। सांसद हंस राज हंस मूल रूप से गांव शफीपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1962 में हुआ था। पंजाब के सूफी गायकों में हंस राज हंस अपने समय पर पहले नंबर पर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंस पाकिस्तान के सबसे बड़े गायक नुसरत फतेह अली खान के साथ भी गाना गा चुके हैं। बता दें कि हंस राज के दोनों बेटे पंजाब के चर्चित गायक हैं। वह नकोदर में डेरा लाल बादशाह के गद्दीशीन भी हैं। उनके श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में है। हंस पहले भी जालंधर से शिअद की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन वह हार गए थे। इसके बाद भाजपा ने उनको दिल्ली से टिकट दिया तो वह जीत गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed