{"_id":"63737fa1d97fd649b56e0d6c","slug":"sudhir-suri-murder-accused-sandeep-singh-appears-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर सूरी हत्याकांड: आरोपी संदीप सिंह अदालत में पेश, पुलिस को मिला दो दिन का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर सूरी हत्याकांड: आरोपी संदीप सिंह अदालत में पेश, पुलिस को मिला दो दिन का रिमांड
Tue, 15 Nov 2022 05:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:36 PM IST
सार
डीसीपी (इंवेस्टिगेशन) जगजीत सिंह वालिया ने संदीप का तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा था। अदालत ने मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद संदीप सिंह को दो दिन के और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी के मोबाइल फोन के डाटा की जांच की जानी है।
विज्ञापन
सुधीर सूरी (सफेद घेरे में)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना नेता सुधीर सूरी हत्याकांड के आरोपी संदीप सिंह को मंगलवार को एक बार फिर पुलिस भारी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। हत्यारोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश कर फिर से पुलिस रिमांड की मांग की गई। पुलिस ने आरोपी का चार दिन का पुलिस रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद संदीप सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अदालत में पेश रिमांड पेपर में कहा कि संदीप सिंह के मोबाइल फोन की अभी जांच की जानी है, इसलिए पुलिस को आरोपी का रिमांड दिया जाए। आरोपी को अदालत परिसर लाए जाने से पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल कचहरी परिसर में तैनात कर दिया गया था। जिला कचहरी का मुख्य प्रवेश द्वार भी बंद कर दिया गया और परिसर के अंदर आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ के बाद ही उसे अंदर जाने की इजाजत दी गई। संदीप सिंह को लाए जाने वाली पुलिस की गाड़ी सीधे अदालत परिसर के गेट के सामने रुकी और पुलिस आरोपी को कवर करते हुए अंदर ले गई। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
सुधीर सूरी के बेटे माणिक की ओर से एडवोकेट विभुर कुमार और दीपक शर्मा ने पावर ऑफ अटार्नी पेश करने के बाद अभियोग पक्ष के वकील जगदीप सिंह ने केस में पैरवी की। आरोपी की ओर से 8 से 9 वकील पेश हुए। एडवोकेट विभुर कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैब ने संदीप सिंह के मोबाइल का एक साल का डाटा प्रोसीक्यूशन को मंगलवार को दे दिया है।
विज्ञापन
इसमें 81, जिनमें विदेशी और भारत के नंबर शामिल हैं, लोगों के साथ बार-बार बात किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि अब मामले में 17 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में उक्त सारी रिपोर्ट अदालत के सामने रखी जाएगी। सुधीर सूरी के लिए पैरवी करने पर धमकियां मिलने बाबत पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात कहीं, वैसे कुछ लोग उन्हें इस तरह के सुझाव देते रहते हैं।
आरोपी संदीप सिंह के वकील मनदीप सिंह ने बताया कि संदीप सिंह के मोबाइल फोन की जांच की जानी है। इसके लिए अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं डीसीपी (इंवेस्टिगेशन) जगजीत सिंह वालिया ने संदीप का तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा था। अदालत ने मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद संदीप सिंह को दो दिन के और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी के मोबाइल फोन के डाटा की जांच की जानी है।