{"_id":"62fcd35ab3b7fb65805ef11f","slug":"sudha-yadav-got-place-in-bjp-parliamentary-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधा यादव: रुड़की विश्वविद्यालय में पढ़ीं, कारगिल युद्ध में पति ने दी थी शहादत, अब BJP संसदीय बोर्ड में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधा यादव: रुड़की विश्वविद्यालय में पढ़ीं, कारगिल युद्ध में पति ने दी थी शहादत, अब BJP संसदीय बोर्ड में शामिल
Wed, 17 Aug 2022 05:09 PM IST
ajay kumar
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Aug 2022 05:09 PM IST
सार
Sudha Yadav BJP: 2004 में सुधा यादव को महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अगला चुनाव 2009 में गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से लड़ा। मगर यहां भी कामयाबी नहीं मिली। 2015 में सुधा यादव को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
सुधा यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को नए संसदीय बोर्ड का गठन किया। हरियाणा से सुधा यादव को पार्टी ने बोर्ड में जगह दी है। वहीं पंजाब से इकलाब सिंह लालपुरा को शामिल किया गया है। सुधा यादव हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह भाजपा की राष्ट्रीय सचिव हैं। वह लोकसभा सदस्य भी रह चुकी हैं। सुधा 1999 से 2004 तक 13 वीं लोकसभा की सदस्य रहीं। उन्होंने महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था।
विज्ञापन
सुधा यादव के पति सुखबीर सिंह यादव सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डिप्टी कमांडेंट थे। कारगिल युद्ध में सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। सुधा यादव पेशे से प्रवक्ता हैं। वर्तमान में सुधा भाजपा की राष्ट्रीय सचिव हैं। सुधा ने 1987 में रुड़की विश्वविद्यालय से स्नातक किया। जिसे अब आईआईटी रुड़की नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
2004 में सुधा यादव को महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अगला चुनाव 2009 में गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से लड़ा। मगर यहां भी कामयाबी नहीं मिली। 2015 में सुधा यादव को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
ये लोग संसदीय बोर्ड में-
संसदीय बोर्ड में जेपी नड्डा (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, बीएल संतोष (सचिव) को शामिल किया गया है।
ये नाम चुनाव समिति में-
इसके अलावा केंद्रीय चुनाव समिति का भी गठन किया गया है। इसमें 15 सदस्यों को शमिल किया गया है। केंद्रीय संसदीय समिति की तरह चुनाव समिति का अध्यक्ष भी जेपी नड्डा को बनाया गया है। चुनाव समिति में जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष, वनथी श्रीनिवास शामिल हैं।