{"_id":"5925e0a94f1c1b0b438b45c7","slug":"sudden-fire-in-panchkula","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" तीन जगह लगी आग का दिखा तांडव, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जगह लगी आग का दिखा तांडव, लाखों का सामान जला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 25 May 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
आग से लाखों का नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला शहर में बुधवार को तीन जगहों पर आग लगने से लाखों का सामान जल गया। पहली घटना पंचकूला के सेक्टर-16 की है। यहां दो जगह आग लगी। वहीं सेक्टर-7 की बूथ मार्केट में दुकानें जल गईं। यहां कपड़े और बैग की ढेर में आग लगी। दमकल कर्मियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो गया। संसाधन के अभाव में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
45 कंप्यूटर, पांच प्रोजेक्टर और डॉक्यूमेंट जले
पंचकूला के सेक्टर-16 में बुधवार को सुबह हाट्रोन कंप्यूटर सेंटर और फ्रैंक हॉलीडे के शोरूम में लोगों ने आग की लपटें देखीं। इसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को साढ़े सात बजे सूचना दी। मौके पर विभाग की गाड़ी सुबह 7.40 पर पहुंची।
फायर कर्मियों ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। हाट्रोन सेंटर की इंचार्ज ने बताया कि इसमें उनके करीब 45 कंप्यूटर, पांच प्रोजेक्टर व बच्चों के सभी डॉक्यूमेंट जल गए। सेंटर हेड ने दावा किया है कि आग में उनका करीब चालीस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
शॉपिंग सेंटर में भी भारी नुकसान
वहीं सेक्टर-16 में ही फ्रैंक हॉली डे (ऑन लाइन शॉपिंग सेंटर) में 25 से 30 एलईडी, कपड़े, 100 मोबाइल, बेल्ट, पर्स, दस कंप्यूटर, चार एसी, जल गए। इस सेंटर के मालिक राजेश मेहता ने दावा किया है कि उनका करीब 50-60 लाख का नुकसान हुआ है।

सेक्टर-7 की बूथ मार्केट : जनरेटर फटते ही घबराए कर्मी
आग से राख हुई दुकान
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला सेक्टर-7 की बूथ मार्केट में सुबह करीब दस बजे एक बिजली मीटर में आग लगी। आग भड़कते ही जेनरेटर में भी आग लगी गई। देखते ही देखते दुकानें जलने लगी। मार्केट के लोग दुकानों से बाहर भागे और दमकल विभाग को फोन किया। करीब पंद्रह मिनट में मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची। दस मिनट में एक गाड़ी का पानी खत्म हो गया। इतने में दूसरी गाड़ी भी पहुंची। लेकिन दुकान में पड़ा सामान जल गया।
इसी बीच तेज धमाके से जेनरेटर फट गया। दमकल कर्मी इतने घबरा गए कि दो बार पाइप का नोजल नहीं लगा। किसी तरह नोजल को पाइप से फिट किया और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। बिजली का तार खुला होने से पानी के पाइप में करंट भी आ गया। गनीमत रही कि फायरकर्मी करंट की चपेट में आने से बच गए। उन्होंने तत्काल पानी के पाइप को नीचे फेंक दिया।
इस आग की घटना में दो दुकानें मयूर कोचर ड्रेस एंड बूट हाउस और किड्स केंप के सामान जले हैं। मयूर में एक हजार जोड़ी जूते, एक जनरेटर और चार इन्वर्टर जले हैं। वहीं किड्स केंप गारमेंट हाउस में करीब बीस लाख के रेडीमेट गारमेंट, स्कूल बैग, लेडीज पर्स, व करीब छह लाख की फीटिंग के नुकसान का दावा किया गया है।