{"_id":"57d16d294f1c1be9063191f2","slug":"sucha-singh-chotepur-attacks-on-arvind-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल पर छोटेपुर का बड़ा हमला, शेरगिल को बताया मास्टरमाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल पर छोटेपुर का बड़ा हमला, शेरगिल को बताया मास्टरमाइंड
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
Updated Thu, 08 Sep 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
सुच्चा सिंह छोटेपुर की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीएम और आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने बड़ा हमला किया है। साथ ही अपने उपर लगे आरोपों को साजिश करार दिया है। जी हां, सुच्चा सिंह छोटेपुर परिवर्तन यात्रा के तहत रोपड़ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुद पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। इसी वजह से पंजाब में दाग़ी उम्मीदवारों को टिकटें दी गई हैं।
छोटेपुर ने आरोप लगाया कि पंजाबियों को पीछे करने की साजिश दुर्गेश पाठक और बदनाम करने की साजिश हिम्मत सिंह शेरगिल के साथ रची गई थी। उनके खिलाफ कोई स्टिंग ऑपरेशन है ही नहीं बल्कि यह एक साजिश थी। छोटेपुर ने कहा कि पार्टी का काम करने के लिए सूबे के लोगों ने ही उनको पैसे दिए थे लेकिन केजरीवाल ने उनको बैंक खाता खुलवाने की इजाजत नहीं दी। छोटेपुर ने कहा कि भगवंत मान की शराब पीने की आदत के बारे में उन्हें केजरीवाल ने खुद बताया था। उन्होंने बरगाड़ी कांड के बाद रखे धार्मिक समागम में भी भगवंत मान के शराब पीकर जाने की पुष्टि की।

आप कनवीनर पर लगाया दागी उम्मीदवारों को टिकट देने का आरोप
सुच्चा सिंह छोटेपुर
- फोटो : फाइल फोटो
महिलाओं के शोषण के सवाल पर छोटेपुर ने कहा कि यह बात उनके समय भी उठी थी लेकिन वह अपनी उम्र के लिहाज के कारण चुप रहे। आने वाले समय में पैसे लेने और शोषण करने की बातें और सामने आएंगी। छोटेपुर ने माना कि एक महिला को पांच लाख रुपये देकर फैसला भी किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आम आदमी पार्टी अब पंजाब के लोगों के मन से उतर चुकी है।
छोटेपुर ने कहा कि वह अपने आप समर्थकों की राय लेने के बाद 16 तारीख़ के बाद अगली कार्रवाई का निर्णय लेंगे। यदि उनके समर्थकों ने उन्हें समझौता करने या नई पार्टी बनाने की राय दी तो वह तय करेंगे लेकिन आम आदमी पार्टी में वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं थे।
उन्होंने कहा कि गुरप्रीत घुग्गी को केजरीवाल अपने मंसूबों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनकी कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने तो सिद्धू को कभी नजदीक से देखा तक नहीं। टिकटें बांटने के बाद सूबे के कई लोगों ने अरविंद केजरीवाल को घोषित उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दी है लेकिन केजरीवाल पंजाबियों को बांटने की नीति पर काम कर रहे हैं।