फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Subsidy increased up to Rs 12 lakh on stubble management machines

Chandigarh News: पराली प्रबंधन की मशीनों पर 12 लाख रुपये तक बढ़ाई सब्सिडी

Sun, 06 Aug 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Subsidy increased up to Rs 12 lakh on stubble management machines
मोहाली। आगामी धान के सीजन को ध्यान में रखते हुए पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी पर दी जा रही सब्सिडी को लेकर एडीसी (विकास) अमित बैंबी ने मुख्य कृषि अधिकारी, समूह उप-मंडल मजिस्ट्रेट सहित अन्य के साथ बैठक की। इस दौरान सहकारी समितियों के सचिवों/निरीक्षकों को 15 अगस्त तक 20 बेलर/रैक मशीनों के लिए आवेदन देने को कहा गया। सरकार की ओर से सब्सिडी की राशि बढ़ाकर 12 लाख किए जाने के बाद अब सहकारी समितियां बेहद कम कीमत पर बेलर मशीनें खरीद सकती हैं। इस दौरान उन्होंने सहकारी समितियों के सचिवों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। किसान गांव रंगियां से अमरजीत सिंह और गांव सोहाना से कुलविंदर सिंह ने कहा कि इस साल वह जिले के करीब 60 गांवों से पराली की गांठें तैयार करेंगे और यदि सहकारी समितियां चाहें तो उनके बेलरों को भी उनके द्वारा चलाने का आश्वासन दिया गया था। बेलर संचालकों ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से पराली के रख-रखाव के लिए कटाई के मौसम के दौरान कम से कम पांच किलोमीटर पीछे पांच से दस एकड़ पंचायत भूमि की अस्थायी रूप से व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया जिस पर एडीसी (विकास) ने खंड विकास और पंचायत अधिकारियों से समन्वय कर जमीन लेने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक कृषि अधिकारी खरड़ डॉ. संदीप कुमार रिणवा, मशीनरी योजना के नोडल अधिकारी डॉ. गुरदयाल कुमार, कृषि विकास अधिकारी डाॅ. दानिश कुमार, कृषि विकास अधिकारी माजरी डाॅ. गुरप्रीत सिंह, तहसील डेराबस्सी से गौरव, नाचिकेता पेपर मिल के प्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed