{"_id":"5f415bed8ebc3eaae3320c97","slug":"sub-ordinate-services-federation-candle-march-continue-demands-mad-chandigarh-news-pkl38548168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ने कैंडल मार्च निकाला, कहा- मांगों के होने तक जारी रहेगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ने कैंडल मार्च निकाला, कहा- मांगों के होने तक जारी रहेगा संघर्ष
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीसी रेट लागू करवाने और यूटी व नगर निगम के कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में चंडीगढ़ सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ने शनिवार को सेक्टर-17 प्लाजा पर कैंडल मार्च निकाला। फेडरेशन के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि यूटी प्रशासन और नगर निगम की ओर से कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक रवैये के विरोध में फेडरेशन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय कर्मचारियों के संघर्ष में सांसद किरण खेर को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मुलाजिमों के ज्वलंत मसले पर सांसद की चुप्पी चिंता का विषय है। कैंडल मार्च में फेडरेशन के महासचिव रंजीत मिश्रा, चेयरमैन अनिल कुमार, कैशियर किशोरी लाल, वाइस प्रेसिडेंट हरिमोहन, ज्वाइंट सेक्रेटरी दलजीत सिंह, यूनाइटेड पब्लिक हेल्थ यूनियन के प्रधान सुरेन्द्र सिंह, महासचिव चरणजीत सिंह और वाइस प्रधान रधबीर सिंह भी शामिल रहे।
इन मांगों के लिए हो रहा प्रदर्शन
- आउटसोर्स मुलाजिमों की सैलरी 1.4.2020 से तुरंत बढ़ाई जाए।
- सिक्योर्ड पॉलिसी और समान काम समान वेतन पॉलिसी लागू की जाए।
- म्युनिसिपल कारपोरेशन और चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन काम कर रहे सभी डेलीवेज वर्करों को 13 मार्च 2015 की पॉलिसी के तहत सभी भत्ते दिए जाए।
-1 जनवरी 2020 से डीए रिलीज किया जाए। खाली पोस्टें तुरंत भरी जाएं।
- नौकरी से निकाले गए आउटसोर्सिंग मुलाजिमों को तुरंत नौकरी पर लिया जाए।
- मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को तुरंत नौकरी दी जाए।