{"_id":"60c8d66c03eb1c206a5670c1","slug":"sub-inspector-recruitment-2021-bumper-vacancy-for-sub-inspector-posts-in-haryana-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"HSSC SI Recruitment 2021: हरियाणा में सब इंस्पेक्टर पदों पर 400 पुरुष व 65 महिलाओं की होगी भर्ती, जानें- आवेदन की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HSSC SI Recruitment 2021: हरियाणा में सब इंस्पेक्टर पदों पर 400 पुरुष व 65 महिलाओं की होगी भर्ती, जानें- आवेदन की तारीख
Wed, 16 Jun 2021 02:30 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Jun 2021 02:30 AM IST
सार
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा पुलिस ने सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती निकाली है। 65 महिला और 400 पुरुष पदों पर यह भर्ती होगी। आइए जानते हैं महत्वपूर्ण तारीख और योग्यता।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस के लिए 400 पुरुष और 65 महिला सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए दोबारा से भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 19 जून से शुरू होंगे और 2 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। 6 जुलाई तक आवेदक फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले आयोग की ओर से जून 2019 में 400 सब इंस्पेक्टर पुरुष पदों के लिए भर्ती निकाली थी। वर्ष 2020 में सरकार ने इसको वापस ले लिया था। अब हरियाणा सरकार पंजाब पुलिस रूल्स में संशोशन कर चुकी है, इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर पात्र लोगों को आयु में पांच साल की छूट रहेगी।
विज्ञापन
ये रहेंगी शर्तें
आयोग की ओर से पुरुष पदों के लिए लंबाई 170 सेंटीमीटर और 83 सेंटीमीटर छाती की शर्त रहेगी। जबकि आरक्षित वर्ग के लिए लंबाई 168 और 81 सेंटीमीटर वाले पात्र होंगे। महिला पदों के लिए लंबाई 158 व रिजर्व के लिए 156 सेंटीमीटर रखी गई है, जबकि आयु 21 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, पहले नॉलेज टेस्ट होगा फिर फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें पुरुषों के लिए 12 मिनट में ढाई किलोमीटर रेस और 6 मीटर में एक किलोमीटर रेस करनी होगी।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण तिथियां
- 19 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू
- दो जुलाई आवेदन की अंतिम तारीख
- छह जुलाई तक जमा होगी फीस