फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students will get bus pass facility up to 150 KM in Haryana Roadways buses

हरियाणा सरकार की स्टूडेंट्स के लिए बड़ी घोषणा: रोडवेज बसों में छात्रों को 150KM तक मिलेगी बस-पास की सुविधा

Tue, 09 Jul 2024 03:45 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 09 Jul 2024 03:45 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब विद्यार्थी बस पास से हरियाणा रोडवेज की बसों में 150 किलोमीटर तक मुफ्त सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Students will get bus pass facility up to 150 KM in Haryana Roadways buses
सरकार के फैसले से खुश विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणाएं कर रही हैं। सरकार ने जनता का लुभाने के के लिए बड़े-बड़े एलान कर रही है। अब सैनी सरकार ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है।
विज्ञापन


सरकार के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने मंगलवार को बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के विद्यार्थियों के बस-पास सुविधा को बढ़ा दिया है। अब छात्रों का रोडवेज की बसों में बस पास 150 किलोमीटर तक मान्य होगा। ऐसे में छात्र अब 150 किलो मीटर तक मुफ्त सफर कर सकेंगे। इससे पहले बस पास की सुविधा केवल 60 किलोमीटर तक थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हरियाणा में नायब सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 10वीं और 12वीं में 60 प्रतिशत नंबर पाने वाले हर स्टूडेंट्स का हैप्पी कार्ड बनाने की सुविधा दी है। वह हरियाणा रोडवेज की बसों में 500 किलोमीटर तक फ्री यात्रा कर सकेंगे। 

निजी स्कूलों के बच्चों को भी फायदा
प्रदेश सरकार शिक्षा का स्तर और मजबूत करने में लगी हुई है। इसके तहत छात्रों के लिए नई योजनाएं और सुविधाएं लागू की जा रही हैं। सरकार के हैप्पी कार्ड की सुविधा का फायदा सरकारी के साथ सभी निजी स्कूलों के छात्रों को भी होगा। सरकार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को हैप्पी कार्ड देने की तैयारी की है। इसके तहत विद्यार्थी हरियाणा रोडवेज की बसों में 500 किलोमीटर फ्री यात्रा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed