फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students struggle complete, PU's will open from 13 September

छात्र संघर्ष पार, 13 सितंबर से खुलेंगे पीयू के द्वार

Thu, 09 Sep 2021 08:32 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Students struggle complete, PU's will open from 13 September
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय खोलने को लेकर छात्रों का कई दिन से चल रहा संघर्ष आखिर रंग लाया। पीयू ने कैंपस के द्वार 13 सितंबर से खोलने का फैसला कर लिया है। पहले चरण में परास्नातक विज्ञान संकाय के अंतिम वर्ष के छात्रों को बुलाया गया है। ये विद्यार्थी अपने अभिभावकों का सहमति पत्र भी लेकर आएंगे। साथ ही कोविड वैक्सीन लगवाने का प्रमाण पत्र और कोविड की निगेटिव जांच रिपोर्ट लानी होगी।
विज्ञापन

पीयू प्रशासन की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि एमएससी भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, फार्मास्यूटिक विभाग, डेंटल कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र आएंगे। पीयू ने कहा है कि उनके पास छात्रावासों में छात्रों को ठहराने की संख्या सीमित है। एक कमरे में एक ही विद्यार्थी को ठहराया जा सकेगा, इसलिए एक साथ कैंपस नहीं खोला जा सकेगा। हालात ठीक रहने पर अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को कैंपस बुलाया जाएगा। विद्यार्थियों को नाई/ब्यूटी पार्लर, दर्जी, टक-शॉप, धोबी आदि की सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

छात्रों ने इस निर्णय का स्वागत किया, लेकिन उनका कहना है कि परास्नातक के सभी विद्यार्थियों को बुलाया जाना चाहिए था। मालूम हो कि कोरोना महामारी के चलते पीयू 20 मार्च 2020 को बंद हो गई थी। उसके बाद से कैंपस नहीं खोला गया। छात्रों ने इसके लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किया और अभी भी यह चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed