Medhavi Chhatra Samman Samaroh: सम्मान पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे, रखी अपने मान की बात, कई सुझाव भी दिए
10वीं में राज्यस्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने वाली आदर्श विद्यालय बसाना रोहतक से याशी का कहना है कि खुद ही पढ़ाई करें, कोचिंग आदि के बजाय अध्यापक जो बताएं, उसे स्कूल में अच्छे से समझें। सफलता जरूर मिल जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिस्पर्धा में दूसरे शिक्षा बोर्ड के बच्चों के मुकाबले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बच्चे पिछड़ें न, इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को पढ़ाने के तरीके व पाठ्यक्रम को अपडेट करना चाहिए। केंद्रीय संस्थानों में दाखिले के लिए परीक्षाएं दे चुके और 12वीं पास कर चुके विद्यार्थियों ने यह जरूरत महसूस की। अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे बच्चे सम्मान से उत्साहित दिखे और कहा कि अमर उजाला ने सीएम से सम्मानित करवाकर उन्हें गौरव का अहसास कराया है।
यूट्यूब से पढ़ाई हुई आसान
12वीं में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली जसमीत कौर प्रतिभा के दम पर शुरू से बिना फीस के पढ़ रही हैं। जसमीत का कहना है कि उसने महसूस किया है कि 12वीं के बाद सीबीएसई से पास बच्चों के मुकाबले हरियाणा बोर्ड के बच्चे कुछ पीछे रह जाते हैं। आज यूट्यूब जैसे संसाधनों ने पढ़ाई को आसान बना दिया है।
विद्यार्थियों की वित्तीय मदद का दायरा बढ़ाए सरकार
कॉमर्स संकाय से प्रदेश में तृतीय रही हिसार की प्रिया ने कहा कि उसने अनुभव किया है कि केंद्रीय संस्थानों की परीक्षा में हरियाणा बोर्ड के बच्चे पीछे रह जाते हैं। इन परीक्षाओं में सीबीएसई जैसे दूसरे बोर्ड के बच्चे आगे निकल जाते हैं। हरियाणा बोर्ड को पाठ्यक्रम में बदलाव करना चाहिए। सरकार जरूरतमंद विद्यार्थियों की वित्तीय मदद का दायरा भी बढ़ाए।
12वीं के विद्यार्थियों जरूर दी जाए यौन शिक्षा
12वीं में राज्यस्तर पर तृतीय रही मानसी सैनी का मानना है कि 12वीं के विद्यार्थियों को यौन शिक्षा जरूर दी जाए। इससे बच्चों को सही जानकारी मिलेगी। सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी से ही है लेकिन हरियाणा बोर्ड को अपना पढ़ाई का तरीका बदलना चाहिए। उन्हें ज्यादा प्रैक्टिकल बनाया जाना चाहिए।

सफलता के बाद भी नहीं मिली किसी से मदद
10वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाली सोनीपत के बली ब्राह्मणा गांव की वर्षा का कहना है कि सफलता अर्जित करने के बाद भी अब तक सरकार या किसी नेता ने आगे की पढ़ाई के लिए उसकी आर्थिक मदद नहीं की है। इस सफलता को पाने में उसके माता-पिता सहित अध्यापक दिनेश मान ने खूब मार्गदर्शन किया। उसकी दादी कमला ने भी उसे काफी प्रोत्साहित किया। अमर उजाला की ओर से मिला सम्मान उसे गौरवांवित कर रहा है।

कोचिंग के बजाय खुद की पढ़ाई पर करें भरोसा
10वीं में राज्यस्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने वाली आदर्श विद्यालय बसाना रोहतक से याशी का कहना है कि खुद ही पढ़ाई करें, कोचिंग आदि के बजाय अध्यापक जो बताएं, उसे स्कूल में अच्छे से समझें। सफलता जरूर मिल जाती है।
रोजाना की पढ़ाई पूरी करते रहें सफलता जरूर मिलेगी
10वीं में ही प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही पानीपत की तमन्ना का मानना है कि हर रोज का जो काम मिले, उसे पूरा करते रहें, सफलता अपने आप मिल जाती है। उसका मानना है कि खुद की योजना बना कर पढ़ाई करें। ऑनलाइन कक्षाओं के बजाय कक्षा में पढ़ने का ज्यादा असर होता है।
चैप्टर के अनुसार तय किए लक्ष्य
10वीं में तृतीय स्थान पर रहीं फरीदाबाद की स्वीटी ने कहा कि उसने 11वीं कक्षा में पढ़ाई में मदद मिल सके, इसके लिए दसवीं में अच्छे परिणाम के लिए मेहनत की। उसने चैप्टर अनुसार अपने लक्ष्य तय किए, जिससे सफलता मिली। साथ ही पिछले साल के प्रश्न पत्र भी पढ़ने से मदद मिलती है।
लगन-मेहनत के सामने आर्थिक बाधाएं भी दूर हो जातीं
10वीं में ही तृतीय रहीं करनाल के निगदू की ज्योति का मानना है कि सच्ची लगन और मेहनत से पढ़ाई की जाए तो आर्थिक बाधाएं भी हल हो जाती हैं। उसका कहना है कि जो स्कूल में पढ़ाया जाए, उसे पूरी मेहनत व लगन से पढ़ते हुए समझना चाहिए। शिक्षक जिसे महत्वपूर्ण बताएं उस पर जरूर ध्यान दें।

अमर उजाला अच्छे विचारों को आगे बढ़ाता है: सीएम
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अमर उजाला संस्थान की दिल खोलकर प्रशंसा की और शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि यूं तो अच्छे विचारों को आगे बढ़ाने वाली बहुत सी संस्थाएं लेकिन उनमें बड़ा स्थान अमर उजाला रखता है। अमर उजाला का मनोबल काफी मजबूत है। इसलिए वह हर साल वह खुद विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आते हैं।
मंजिल हासिल करने में विद्यार्थियों की मदद करेगा यह सम्मान: ज्ञानचंद
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का यह सम्मान विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। इन छात्र छात्राओं के सम्मान को देखकर प्रदेशभर के अन्य विद्यार्थी भी इनसे प्रेरणा लेंगे। वह सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों के साथ साथ अमर उजाला परिवार को बधाई देते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सम्मान अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ऑक्सीजन का काम करेगा।

खबरों के साथ सामाजिक सरोकार भी निभा रहा अमर उजाला: वीपी यादव
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ वीपी यादव ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को सम्मान देकर अमर उजाला उनको आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। मैं खुद इस गौरवांवित पलों का साक्षी रहा हूं। मेरे, हमारे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए यह गर्व के पल हैं। अमर उजाला खबरों के साथ-साथ अपने सामाजिक सरोकारों को भी बड़ी शिद्दत के साथ निभा रहा है। शानदार कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई।
दूसरे विद्यार्थियों के भी प्रेरणा देगा यह सम्मान: कुलभूषण गोयल
पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि बच्चों के लिए यह सम्मान समारोह उत्साह बढ़ाने वाला है। सम्मान पाकर बच्चे अपने अपने क्षेत्र में और अधिक मेहनत करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला की ओर से दिया गया यह मंच बहुत प्रभावी है। इससे अन्य विद्यार्थी भी प्रेरणा लेंगे और हरियाणा के विद्यार्थी खेलों के साथ-साथ पढ़ाई के क्षेत्र में अपने झंडे गाड़ेंगे और प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।