फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students reached school following Corona guidelines in Punjab

पंजाब में खुले स्कूल: मास्क पहनकर विद्यालय पहुंचे बच्चे तो बढ़ी रौनक, सुरक्षित शारीरिक दूरी का रखा गया ख्याल

Mon, 02 Aug 2021 09:59 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 09:59 PM IST
सार

बच्चों के पहुंचने से पटियाला के स्कूलों में रौनक बढ़ गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकेंडरी) हरिंदर कौर और जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंटरी) इंजीनियर अमरजीत सिंह ने बताया कि करीब पांच माह से बंद स्कूल दोबारा से पूरी तरह खुल गए हैं। विद्यार्थियों की स्कूलों में आवक के मद्देनजर साफ-सफाई और कोविड निर्देशों का पालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Students reached school following Corona guidelines in Punjab
पंजाब में खुले स्कूल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में सोमवार से स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन गुरदासपुर जिले में स्कूल 50 फीसदी से भी कम संख्या में खुले। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से गुरेज कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और कई विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जताई है। इसमें सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को बताया जा रहा है। अभी बच्चों की वैक्सीन नहीं आई है और न ही सभी अध्यापकों को दोनों डोज लगी हैं। ऐसे में बच्चों से ऑनलाइन ही पढ़ाई करवाएंगे।

विज्ञापन


सोमवार को गुरदासपुर के सभी 2174 स्कूल खुले। इनमें 1544 सरकारी स्कूल, 586 निजी और 44 एडिड स्कूल शामिल हैं। डीईओ सेकेंडरी हरपाल सिंह का कहना है कि भले ही पहले दिन स्कूलों में बच्चो की संख्या थोड़ी कम देखने को मिली लेकिन एक दो दिन में यह संख्या ठीक हो जाएगी। इसके अलावा नंगल के स्कूलों में प्री नर्सरी से लेकर पहली कक्षा के बच्चे नहीं पहुंचे। दूसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की संख्या भी काफी कम रही। छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की संख्या मात्र 30 से 40 प्रतिशत ही दर्ज की गई। 
विज्ञापन


बुखार चेक कर विद्यार्थियों को स्कूल में दिया प्रवेश
फिरोजपुर में दो अगस्त को स्कूल खोलने पर ज्यादातर विद्यार्थी खुशी-खुशी स्कूल पहुंचे। स्कूल के मुख्य गेट पर खड़े शिक्षकों ने बुखार चेक करने के बाद विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश करने दिया। कक्षा में बैठाते समय सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया। सभी बच्चों ने मुंह पर मास्क पहना था। स्कूल के मुख्य गेट पर सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीएम के तहत आने वाले डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दास एंड ब्राउन वर्ल्ड स्कूल, डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटॉकॉल के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा का अहम ध्यान रखा गया। डायरेक्टर एडमिन रिटायर्ड ब्रिगेडियर नवदीप माथुर ने कहा कि विद्यार्थियों के स्कूल में प्रवेश करने व जाने के लिए अलग-अलग गेट की व्यवस्था की गई थी और हर थोड़ी दूरी पर स्टाफ तैनात करने के अलावा विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed