{"_id":"60cc7eb8055f6a6903611853","slug":"students-protest-in-panjab-university-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में हंगामा: पीयू वीसी आवास के बाहर विद्यार्थियों का प्रदर्शन, मांगों के लिए नारेबाजी, कई हिरासत में लिए गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में हंगामा: पीयू वीसी आवास के बाहर विद्यार्थियों का प्रदर्शन, मांगों के लिए नारेबाजी, कई हिरासत में लिए गए
Fri, 18 Jun 2021 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 18 Jun 2021 04:39 PM IST
सार
छात्र मांग कर रहे थे कि लड़कियों के छात्रावास संख्या चार में मेस व कैंटीन खोली जाए। कोरोना काल के समय को जीरो घोषित किया जाए।
विज्ञापन
पीयू में प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को हॉस्टल आवंटन समेत कई मांगों को लेकर वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। उसके बाद छात्रों ने वीसी आवास तक मार्च निकाला और वहां प्रदर्शन किया। काफी देर तक प्रदर्शन चलता रहा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया लेकिन छात्र नहीं माने। इस दौरान बहसबाजी भी हुई। छात्र नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और थाने ले गए।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का कहना है कि जिन शोधार्थियों के गाइड बाहरी हैं, उनको छात्रावास आवंटित करने से पीयू ने मना कर दिया। इस आदेश को पीयू वापस ले। साथ ही लड़कियों के छात्रावास संख्या चार में मेस व कैंटीन खोली जाए। कोरोना काल के समय को जीरो घोषित किया जाए। शोधार्थियों ने कहा कि इस काल में शोध नहीं हो पाया।
विज्ञापन
इसके बाद वीसी कार्यालय के बाहर एक अधिकारी आए, उन्होंने छात्रों को शांत करने की कोशिश की लेकिन छात्र नहीं माने। कहा कि उन्हें लिखित में पीयू अवगत कराए कि उनकी मांगों को कब पूरा करेगी। यहां बात नहीं बनी तो छात्र वीसी आवास के बाहर चले गए। वहां भी अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। साथ ही धक्का-मुक्की भी हो गई। छात्र नहीं माने तो उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन