{"_id":"811b1fb8eb08d400724a8c990961ace9","slug":"students-protest-during-cbi-raid-in-niper-mohali-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइपर में छात्रों का प्रदर्शन, नई मिली बढ़ी हुई स्कॉलरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइपर में छात्रों का प्रदर्शन, नई मिली बढ़ी हुई स्कॉलरशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइपर में एक तरफ सीबीआई की रेड चल रही थी तो दूसरी ओर संस्थान के छात्र भी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। संस्थान के सभी छात्रों ने प्रशासनिक भवन के पास इकट्ठे होकर नारेबाजी की। साथ ही डायरेक्टर केके भूटानी पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना था कि उनके आने के बाद से इंस्टीट्यूट की छवि खराब हुई है।
विज्ञापन
आए दिन उनका नाम किसी नए घोटाले में सामने आ रहा है। वहीं, केंद्र सरकार से उन्हें हटाकर स्थाई डायरेक्टर नियुक्त करने की मांग की। छात्रों ने बताया कि रिसर्च इंस्टीट्यूटों को फंडिंग करने वाली एजेंसियों ने देश के सभी संस्थानों के रिसर्च स्कॉलर्स की स्कॉरशिप में 8 हजार रुपये बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
देश में नाइपर की सात शाखाएं हैं। लेकिन नाइपर के छात्रों को पिछले 14 महीनों से स्कॉलरशिप की बढ़ी हुई राशि नहीं मिली है। जिससे करीब एक हजार से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। छात्रों का कहना है कि यह राशि करीब 4 करोड़ है। केंद्र सरकार ने नोटीफिकेशन जारी करके इसे नाइपर को एक दिसंबर 2015 से देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आरटीआई से हुआ खुलासा
पीएचडी कर रहे छात्र धर्मपाल ने बताया कि इस घोटाले का खुलासा आरटीआई से हुआ है। इसमें सौ करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आया है। उन्होंने बताया कि जानकारी में यह भी पता चला है कि डायरेक्टर और रजिस्ट्रार पीजेपी सिंह वडै़च ने मिलकर कई महत्वपूर्ण शोधपत्रों को निजी संस्थानों को महंगे दामों को बेचा है। उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट में छात्रों के लिए रिसर्च करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं हैं। कुछ पुराने उपकरण हैं जो खराब हो चुके हैं। इंस्टीट्यूट का रिसर्च कार्य पूरी तरह गिर चुका है।
ट्विटर से प्रधानमंत्री से लगाई गुहार
छात्र संस्थान के डायरेक्टर केके भूटानी को हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्विटर पर गुहार लगाई है। छात्र अभी तक करीब पांच सौ से अधिक ट्वीट कर चुके हैं। देश में नाइपर की सभी शाखाओं के छात्र इस कैंपेन में शामिल हैं। इसके अलावा छात्रों ने इस घोटाले के खिलाफ प्रधानमंत्री को सैकड़ों पत्र भेजे हैं।
स्टूडेंट करेंगे प्रोग्राम का बहिष्कार
स्टूडेंट का कहना है कि सोमवार को होने वाले इंस्टीट्यूट के सिल्वर जुबली प्रोग्राम का बहिष्कार किया जाएगा। छात्रों ने यह भी बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार शिरकत करेंगे। इस दौरान छात्र अपनी बात रखने के लिए उनसे संपर्क साधेंगे। अपनी मांगों को रखने के लिए वे किसी प्रकार की हिंसा नहीं करेंगे। लेकिन, उनका साइलेंट प्रोटेस्ट जारी रहेगा।
प्रशासनिक ऑफिसों में लगे ताले
सीबीआई की टीम के नाइपर पहुंचते ही प्रशासनिक कार्यालयों का काम बंद करवा दिया गया। विभाग के बाहर ताले लगा दिए गए। कर्मचारी अपने ऑफिसों से बाहर आ गए और सड़कों पर ही खड़े रहे। करीब 8 घंटे तक चली पूछताछ के बाद जब सीबीआई की टीम बाहर आई। इसके बाद ही कर्मचारी अपने ऑफिस में जा सके।