{"_id":"69504e78c52c57c19c06b0fa","slug":"students-protest-at-pu-against-suspension-of-sentence-of-rape-convict-chandigarh-news-c-16-pkl1049-908325-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में दुष्कर्म के दोषी की सजा सस्पेंड करने के विरोध में विद्यार्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में दुष्कर्म के दोषी की सजा सस्पेंड करने के विरोध में विद्यार्थियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स सेंटर पर शनिवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश उन्नाव दुष्कर्म मामले के दोषी और बीजेपी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की सजा को सस्पेंड करने के विरोध में किया गया।
विद्यार्थियाें ने बीजेपी, आरएसएस मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि देश में बलात्कारी लगातार जमानत पर बाहर आ रहे हैं। एक तरफ सरकार भारत माता की जय और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे देती है, दूसरी और रेप के दोषियों की सजा माफ करने पर चुप है। दुष्कर्म के खिलाफ देश में सख्त वातावरण होना चाहिए तभी रेप रुकेंगे। अदालत का यह फैसला बहुत ही निराशाजनक है। इसको लेकर पूरे देश में रोष है।
छात्राओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देना चाहिए। क्योंकि महिलाएं रोजाना छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का शिकार होती हैं। ऐसे में उन्हें केवल कोर्ट से उम्मीद होती है। इस फैसले से महिलाओं का विश्वास टूटा है। इस मौके पर रमन, नवप्रीत सिंह, संदीप, करन, छात्रा जस, मनिका, हरपुनीत कौर, अनुहार कौर, हरप्रीत कौर, अमीन ने भी अपने विचार रखे।