फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   students opposed to granting honorary degree to ramdev

बाबा रामदेव को मानद उपाधि देने पर छात्रों ने जताया विरोध

Mon, 27 Jul 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 27 Jul 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
students opposed to granting honorary degree  to ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव को मानद उपाधि देने का विरोध जताते हुए छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय अनपढ़ को डिग्री बांट रहा है और हमारी डिग्री की परवाह नहीं कर रहा। दरअसल हरियाणा के हिसार स्थित एचएयू के दीक्षांत समारोह में बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्रों की मांगें पिछले चार से पूरी होने पर गुस्साएं छात्रों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


नाराज छात्रों ने दीक्षांत समारोह के दौरान सभागार में अपनी डिग्री लौटाने के नारे लगाए। इसके बाद स्टेज के सामने डिग्री ले रहे छात्रों ने भी विरोध जताया। हालांकि उन्होंने डिग्री ली। करीब चार मिनट चले इस हंगामे ने सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन


सिविल ड्रेस में खड़ी पुलिस छात्रों को पकड़ कर बाहर ले गई। जहां पर उन्होंने रामदेव को मानद उपाधि देने का विरोध किया और कहा कि विश्वविद्यालय अनपढ़ को डिग्री बांट रहा है और हमारी डिग्री की परवाह नहीं कर रहा। बाद में छात्रों को पुलिस चौकी में ले गई और रात 9 बजे बाद थाने से उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्र पिछले कई सालों से अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। एचएयू के कुलपति डॉ. केएस खोखर हर साल इन मांगों को पूरा करने की बात कहते रहे। हैरानी की बात यह है कि राज्यसभा में भी छात्रों की मांगों को लेकर प्रश्न उठाया जा चुका है।

छात्रों ने बताया कि इस मामले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के कार्यालय से लगातार पत्राचार से जुड़े हैं। लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। यहां तक कांग्रेस सरकार में कृषि मंत्री के घर का घेराव भी किया गया था, उसके बावजूद आज तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं हो पाई। यही कारण था कि रविवार को छात्रों ने कन्वोकेशन के दौरान अपना विरोध दर्ज करवाया।

कहा- सरकार धोखा करने से अच्छा कॉलेज ही बंद कर दे

students opposed to granting honorary degree  to ramdev

छात्र अमन मोर, रविंद्र, अजय, जयदीप, विकास संदीप सहित अठारह छात्रों ने विरोध किया था। छात्रों ने कहा कि सरकार उनके साथ लंबे समय से धोखा करती आ रही है। इससे बेहतर यही होगा कि इस तरह की बेकार की डिग्री देने से अच्छा कॉलेज ही बंद कर दिया जाए।

यह थी छात्रों की मुख्य मांगें

1. कृषि विभाग में कार्यरत कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ कृषि विकास अधिकारी के पदों को ब्लॉक स्तर पर सृजित करके नियुक्त किया जाए।
2. किसानों के हित में एवं अन्य राज्यों की तर्ज पर हरियाणा राज्य में कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय की स्थापना की जाए।

दीक्षांत समारोह में अपने भाषण के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने विरोध कर रहे छात्रों को नसीहत देते हुए करारा जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता अनपढ़ थे। मुझे स्कूल भेजा, लेकिन लॉर्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति का विरोध करते हुए मैं विद्रोही हो गया। फिर बाबा बन गया। मैं बाबा होकर एक लाख लोगों को रोजगार दे रहा हूं। अगले पांच साल में दस लाख लोगों को रोजगार दूंगा। बाबा होकर मैं हजारों लोगों को रोजगार दे सकता हूं तो तुम पढ़े-लिखे रोजगार देने वाले क्यों नहीं बन सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed