{"_id":"575d81854f1c1bd36311b796","slug":"students-of-open-school-will-submitt-now-online-exam-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को पीएसईबी ने दी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को पीएसईबी ने दी बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Jun 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ओपन स्कूल माध्यम से परीक्षा देने वाले दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को राहत दी है। ओपन स्कूल के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। दाखिलों में पारदर्शिता और ठीक तरह से फीस भरना यकीनी बनाने की मंशा से दाखिला फार्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन ही रखी गई है।
विज्ञापन
पिछले साल बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने साइबर कैफे से फार्म भरे थे। इनमें काफी गलतियां थीं, कई फार्म तो अधूरे ही रह गए थे। इस बार विद्यार्थियों को पहला, दूसरा व तीसरा अध्ययन केंद्र चुनने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
अगर पहले अध्ययन केंद्र में सीटें पूरी भर गई हैं तो विद्यार्थी अपनी सहूलियत से दूसरा केंद्र चुन सकेंगे। बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने दावा किया कि इन बदलाव से विद्यार्थियों को फायदा होगा। गलती रहित दाखिला फार्म प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को रोल नंबर प्राप्त करने और परीक्षा में बैठने में कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन