फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students made a splash by presenting dance and music

विद्यार्थियों ने डांस और संगीत पेश कर मचाई धमाल

Mon, 11 Apr 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Students made a splash by presenting dance and music
चंडीगढ़। गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज (जीजीडीएसडी) सेक्टर-32 के इंक्युबेशन सेंटर और इंस्टीट्यूट्स इनोवेशन काउंसिल की ओर से सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब में फंडरेजिंग फेस्ट-रिवायत का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने स्टॉल पर अपने नवाचारों को प्रदर्शित कर डांस और गायन से विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की ओर से 22 स्टॉल लगाए गए थे। 18 में छात्रों की ओर से अपने नवाचार से बनाए गए उत्पादों के स्टॉल थे वहीं, पाक कला में निपुण छात्रों ने चार अन्य फूड स्टॉल भी लगाए। बच्चों के उत्साह को देखकर लोगों ने इन स्टॉल से खरीददारी भी की। बैटल ऑफ बैंड्स प्रतियोगिता में द एपेक्स बैंड ने विजय हासिल की। इसके साथ ही डांस और नाटक की प्रस्तुति ने लोगों को काफी रोमांचित किया। प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि बच्चों के मानसिक और बौद्घिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। जीजीडीएसडी कॉलेज सोसाइटी के प्रधान उपकार कृष्ण शर्मा ने कहा कि युवाओं के बीच नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक इको सिस्टम को विकसित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed