{"_id":"5fa1c3728ebc3e9baf5ced1a","slug":"students-from-all-over-the-country-will-study-through-these-lectures-through-tv-chandigarh-news-pkl393075323","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों के 20 से अधिक शिक्षक बना रहे पीएम ई-विद्या प्रोग्राम के लिए ई-कंटेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों के 20 से अधिक शिक्षक बना रहे पीएम ई-विद्या प्रोग्राम के लिए ई-कंटेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कोविड महामारी के चलते देश के सभी स्कूल अभी खुल नहीं पाए हैं। वहीं ज्यादातर विद्यार्थी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और उनके पास पढ़ाई करने के लिए मोबाइल या लैपटॉप जैसे रिसोर्स भी नहीं है। इसी समस्या के चलते सरकार ने पीएम ई-विद्या प्रोग्राम की शुरुआत की है। इसमें डीटीएच के माध्यम से शिक्षण कार्य करवाया जाएगा। इसमें देश भर से शिक्षक ई-शिक्षा के लिए वीडियो और ऑडियो लेक्चर रिकॉर्ड कर रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के प्रस्ताव के बाद शहर के सरकारी स्कूलों के 20 से ज्यादा शिक्षक वालंटियर तौर पर इसके लिए वीडियो और ऑडियो लेक्चर बना रहे है।
चंडीगढ़ एससीईआरटी के निदेशक सुरिंदर सिंह दहिया ने बताया कि एनसीईआरटी की ओर से वॉलंटियर तौर पर शिक्षकों की मांग की गई थी। शहर के कई शिक्षक इसके लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि रेगुलर स्कूल खुलने से पहले तक उन्होंने ई-विद्या प्रोग्राम के लिए पांच-छह लेक्चर रिकॉर्ड किए थे। उनके ये लेक्चर मोहाली के एक स्टूडियो में रिकॉर्ड किए जाते थे, जिससे वीडियो और ऑडियो उच्च क्वालिटी की तैयार की जा सके। इसके बाद में उन्हें दोबारा से अपना लेक्चर देखने के लिए बोला जाता था, जिससे कोई गलती नहीं हो। कोई गलती होने पर लेक्चर एडिट कर पैकेज तैयार होता था।
पीएम ई-विद्या के तहत प्रत्येक कक्षा के सभी विषयों का कंटेंट होगा तैयार
पीएम ई-विद्या के तहत पहली से बारहवीं तक प्रत्येक कक्षा के लिए अलग से सभी विषयों का कंटेंट तैयार किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा के लिए छह घंटे का ई-कंटेंट तैयार किया जा रहा है। ऑनलाइन, डिजिटल और ऑन एयर सभी माध्यमों को एक प्लेटफार्म में जोड़ा जाएगा। रेडियो, सामुदायिक रेडियो और पाडकास्ट सेवाओं का भी इसमें इस्तेमाल किया जाएगा। दृष्टिबाधित और श्रवण बाधित बच्चों के लिए भी विशेष ई-कंटेंट तैयार किया जाएगा।