फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students Filed Petition in Punjab Haryana High Court Against Punjab University Decision

विभिन्न विषयों में फेल हुए छात्रों ने पीयू के एक आदेश को हाईकोर्ट में दी चुनौती, जानिए पूरा मामला

Thu, 15 Oct 2020 10:21 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 15 Oct 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Students Filed Petition in Punjab Haryana High Court Against Punjab University Decision
पंजाब यूनिवर्सिटी
विभिन्न विषयों में फेल हुए छात्रों की पुन: परीक्षा न लेने के पंजाब यूनिवर्सिटी के आदेश को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय को वीरवार तक जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


विभिन्न विषयों में फेल छात्रों की ओर से याचिका दाखिल करते हुए बताया गया कि वे जिन विषयों में फेल हैं उन विषयों के लिए पुन: परीक्षा के लिए फार्म भरकर फीस भी जमा करवा दी थी। इसके बाद उन्हें रोल नंबर भी जारी कर दिया गया था, लेकिन कोरोना के चलते परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं ने बताया कि यूजीसी ने अगस्त माह में सुरक्षा मानकों का इस्तेमाल करते हुए परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी थी। इसके बावजूद पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा का आयोजन नहीं कर रही है। एक याचिकाकर्ता ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा जाना चाहती है जिसके लिए सभी विषयों में पास होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा न लिए जाने के चलते वह पढ़ाई के लिए विदेश नहीं जा पा रही है। याचिकाकर्ता ने बताया कि उसने या तो परीक्षा आयोजित करने या उसे फेल हुए विषय में पास करने की मांग को लेकर मांगपत्र पंजाब यूनिवर्सिटी को सौंपा था, लेकिन इस मांगपत्र पर कोई निर्णय नहीं लिया गया जिसके चलते उसका यह साल बर्बाद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed