फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students danced vigorously in flash mob, gave message to free the city from beggary.

Chandigarh News: फ्लैश मॉब में जमकर थिरके विद्यार्थी, शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त करने का दिया संदेश

Wed, 06 Nov 2024 03:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Students danced vigorously in flash mob, gave message to free the city from beggary.
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में मंगलवार को चंडीगढ़ प्रशासन के सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘भिखारी-मुक्त चंडीगढ़’ अभियान के चलते एक फ्लैश मॉब का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थी जमकर थिरके और शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त करने का संदेश दिया। इस अभियान का उद्देश्य भिक्षावृत्ति के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाना है।
विज्ञापन

सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज गर्ल्स की छात्राओं ने फ्लैश मॉब में भिक्षावृत्ति के सामाजिक और मानसिक प्रभावों को उजागर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सलाहकार राजीव वर्मा की धर्मपत्नी रचना वर्मा, समाज कल्याण सचिव अनुराधा चगती, और समाज कल्याण निदेशक पालिका अरोड़ा ने भी हिस्सा लिया और इस पहल को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

अभियान के तहत सामाजिक कल्याण विभाग ने पुलिस, मानव तस्करी विरोधी इकाई और जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ मिलकर लगभग 20 भिखारियों को जिनमें बच्चे भी शामिल थे। उन्हें बचाया और पुनर्वासित किया। विभाग ने सभी चंडीगढ़वासियों से इस अभियान में भागीदारी की अपील की और भिक्षावृत्ति को खत्म करने के लिए एकजुट प्रयासों को प्राथमिकता दी। यह अभियान भिखारियों के शोषण, बाल श्रम और मानव तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों से निपटने के ओर एक मजबूत कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article