{"_id":"64024e8e8064783110059db3","slug":"students-clash-at-freshers-party-of-private-college-in-mohali-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: निजी कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में छात्र भिड़े, दो घायल छात्र अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: निजी कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में छात्र भिड़े, दो घायल छात्र अस्पताल में भर्ती
Sat, 04 Mar 2023 01:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Mar 2023 01:18 AM IST
सार
थाना प्रभारी भगतवीर सिंह ने बताया कि यह मामला ध्यान में आ गया है। फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों के दो गुटों और बाहर से आए कुछ विद्यार्थियों में मारपीट हुई है। जख्मी छात्रों के बारे में अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चला है। मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के खरड़ स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार की रात फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्र आपस में भिड़ गए। इनमें से कुछ छात्र जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मारपीट के दौरान दो छात्रों के जख्मी होने की सूचना है। इनमें से एक छात्र के सिर पर चोट लगी है। उसके साथी उसको एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। इस संबंध में थाना सदर खरड़ पुलिस ने मामला ध्यान में आने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान दो-तीन विद्यार्थी बाहर से आ गए। इस दौरान एक विद्यार्थी ने पार्टी के दौरान कॉलेज के एक अध्यापक को कुछ कह दिया। इसके बाद पास में खड़े विद्यार्थियों ने यह बात सुन ली। उन्होंने उन विद्यार्थियों से उनके आईकार्ड के बारे में पूछा तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद मारपीट में एक छात्र के सर पर चोट लग गई।
विज्ञापन
मारपीट के बाद बाहर से आए छात्र वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद वे दोबारा आए और कॉलेज विद्यार्थियों के साथ दोबारा मारपीट की। इस दौरान एक अन्य विद्यार्थी घायल हो गया। उसे उसके दोस्तों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी भगतवीर सिंह ने बताया कि यह मामला ध्यान में आ गया है। फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों के दो गुटों और बाहर से आए कुछ विद्यार्थियों में मारपीट हुई है। जख्मी छात्रों के बारे में अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चला है। मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।